Thursday, March 5, 2026
Home Blog Page 14

ind vs nz 3rd odi team india won toss and choose bowl first arshdeep singh comes back in playing 11

0


IND VS NZ 3rd ODI : भारत विरुद्ध न्यूझीलंड (India VS New Zealand) यांच्यात तीन सामन्यांची वनडे सीरिज खेळवली जात असून यातील तिसरा सामना हा इंदोर येथील स्टेडियमवर (Indor Stadium) खेळवला जातोय. यापूर्वी टीम इंडियाने सीरिजमधील पहिला सामना तर न्यूझीलंडने दुसरा सामना जिंकल्याने ही सीरिज  सध्या 1-1 अशा बरोबरीत आहे. तेव्हा दोन्ही संघांना ही सीरिज जिंकायची असेल तर त्यांना आजचा शेवटचा सामना काहीही करून जिंकावा लागेल. 

Add Zee News as a Preferred Source
ind vs nz 3rd odi team india won toss and

इंदोर स्टेडियमवर तिसरा वनडे सामना खेळवला जाणार असून सामन्यापूर्वी झालेला टॉस टीम इंडियाचा कर्णधार शुभमन गिलने जिंकला. त्याने टॉस जिंकून गोलंदाजी निवडली. त्यामुळे न्यूझीलंडला आधी फलंदाजीसाठी मैदानात यावं लागेल. दुसऱ्या सामन्याच्या प्लेईंग 11 च्या तुलनेत टी इंडियात एक बदल करण्यात आलाय. त्यानुसार प्रसिद्ध कृष्णा ऐवजी अर्शदीप सिंह हा प्लेईंग 11 चा भाग आहे. तर न्यूझीलंडने त्यांच्या प्लेईंग 11 मध्ये कोणताही बदल केलेला नाही. 

हेही वाचा : KKR विरोधात कायदेशीर कारवाई करणार मुस्तफिजूर रहमान? IPL 2026 मधून वगळल्यानंतर दिली प्रतिक्रिया

 

भारताची प्लेईंग 11 : रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कर्णधार), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकिपर), रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंग, मोहम्मद सिराज

न्यूझीलंडची प्लेईंग 11 : डेव्हॉन कॉनवे, हेन्री निकोल्स, विल यंग, ​​डॅरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल हे (विकेटकिपर), मायकेल ब्रेसवेल (कर्णधार), झकरी फौल्क्स, काइल जेमिसन, क्रिस्टियन क्लार्क, जेडेन लेनोक्स

इस देश ने भी कर दिया 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम का एलान, इन खूंखार खिलाड़ियों को किया शामिल

0


इटली ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय स्क्वाड का एलान कर दिया है. इटली पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेल रही होगी, जिसकी कप्तानी वेन मैडसन को मिली है. 2026 का विश्व कप भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा, जिसमें इटली क्रिकेट टीम (Italy Cricket Team) अपना पहला मैच 9 फरवरी को बांग्लादेश के साथ खेलेगी.

दक्षिण अफ्रीका के लिए अंतर्राष्ट्रीय खेल चुके ऑलराउंडर जेजे स्मट्स भी इटली स्क्वाड का हिस्सा हैं. स्मट्स अब तक अंतर्राष्ट्रीय करियर में 13 टी20 मैच खेल चुके हैं. टीम में जसप्रीत सिंह भी शामिल हैं, जो तेज गेंदबाजी करते हैं. जसप्रीत भारत से आते हैं और उनका जन्म पंजाब के फगवाड़ा में हुआ था.

टीम के कप्तान वेन मैडसेन कुछ साल से इटली के लिए खेल रहे हैं, लेकिन उनके क्रिकेट करियर की शुरुआत भी दक्षिण अफ्रीका में हुई थी. ऑलराउंडर हैरी मैनटेनी का टी20 में गेंदबाजी औसत 11 का है, जो बहुत बहतरतीं है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इटली का स्क्वाड: वेन मैडसेन (कप्तान), मार्कस कैंपोपियानो, जियान पिएरो मीडे, जैन अली, अली हसन, क्रिस्चन जॉर्ज, हैरी मैनेंटी, एंथोनी मोस्का, जस्टिन मोस्का, सैयद नकवी, बेंजामिन मैनेंटी, जसप्रीत सिंह, जे जे स्मट्स, ग्रांट स्टीवर्ट, थॉमस ड्राका

2026 टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन भारत और श्रीलंका में होगा. इटली को ग्रुप C में रखा गया है, जिसका पहला मैच 9 फरवरी को बांग्लादेश के साथ होगा. दूसरा मैच 12 फरवरी को नेपाल, 16 फरवरी को उसका सामना इंग्लैंड से होगा और ग्रुप स्टेज में आखिरी मैच 19 फरवरी को वेस्टइंडीज के साथ होगा.

यह भी पढ़ें:

रवींद्र जडेजा की फॉर्म पर सवाल उठाने वालों को सिराज ने दिया जवाब, जो कहा वो आपको जरूर जानना चाहिए

टी20 वर्ल्ड कप के लिए कनाडा को मिला भारतीय कप्तान, किया 15 सदस्यीय स्क्वाड का एलान

0


कनाडा ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय स्क्वाड का एलान कर दिया है. 2024 में कनाडा ने अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप खेला था, वह लगातार दूसरी बार विश्व कप के लिए क्वालीफाई करके यहां तक पहुंची है. कनाडा टीम की कप्तानी दिलप्रीत बाजवा को मिली है, जो मूल रूप से भारतीय हैं और उनका जन्म भी भारत में ही हुआ था.

कनाडा ने अमेरिकास रीजनल फाइनल जीतकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई किया था. उसने क्वालीफायर टूर्नामेंट में अपने सभी 6 मैच जीतकर टेबल में टॉप किया था. नतीजन उसे टी20 वर्ल्ड कप के मेन टूर्नामेंट में जगह मिली.

इस टीम में निकोलस किर्टन भी हैं, जो व्हाइट बॉल क्रिकेट में अच्छा खासा नाम कमा चुके हैं. बाएं हाथ के बल्लेबाज युवराज समरा भी भारत आकर वर्ल्ड कप में तबाही मचाना चाहेंगे, जिनका स्ट्राइक रेट 160 से भी ज्यादा है.

टी20 वर्ल्ड कप के लिए कनाडा का स्क्वाड: दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), अजयवीर हुंदल, अंश पटेल, दिलन हेलाइगर, हर्ष ठाकेर, जसकरनदीप बुट्टर, कलीम सना, कंवरपाल ताथगुर, नवनीत धालीवाल, निकोलस किरटन, रविंदरपाल सिंह, साद बिन जफर, शिवम शर्मा, श्रेयस मोव्वा, युवराज समरा

कनाडाई टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप D में रखा गया है, जिसमें अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और यूएई भी मौजूद हैं. कनाडा अपना पहला मैच 9 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के साथ खेलेगी. उसका दूसरा मैच 13 फरवरी को यूएई, 17 फरवरी को उसे न्यूजीलैंड से भिड़ना है और आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में उसकी भिड़ंत 19 फरवरी को अफगानिस्तान से होगी.

रोहित-कोहली और गंभीर में तकरार! भारतीय कोच ने जो कहा आपको जरूर जानना चाहिए

0


गौतम गंभीर, रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच सबकुछ ठीक नहीं है. पिछले दिनों इस तरह के दावों ने सोशल मीडिया पर बवाल मचाया हुआ है. भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है. सितांशु कोटक ने स्पष्ट रूप से कहा है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा टीम मैनेजमेंट के लगातार संपर्क में हैं और टीम की फ्यूचर प्लानिंग में भी निरंतर योगदान देते रहते हैं.

दरअसल कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के हेड कोच गौतम गंभीर के साथ रिश्ते ठीक हालत में नहीं हैं. बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने साफ तौर पर कहा कि विराट और रोहित, टीम की प्लानिंग में योगदान देते हैं, रणनीति बनाने में मदद करते हैं और अपना अनुभव भी साझा करते हैं.

14 जनवरी को भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा वनडे मैच खेला जाएगा. उससे पूर्व मीडिया से बात करते हुए सितांशु कोटक में कहा, “वो वनडे फॉर्मेट पर, आने वाले मैचों पर भी गौतम गंभीर के साथ चर्चा करते हैं. मैं ज्यादातर समय वहीं रहता हूं, वे अवश्य अपना अनुभव साझा करते हैं. मैंने हमेशा उन्हें आपस में बातचीत करते देखा है.”

कोहली-गंभीर बात नहीं करते?

ऐसे भी दावे सामने आए हैं कि विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते हैं. इस पर सितांशु कोटक ने कहा, “जाहिर है, आप सोशल मीडिया पर बहुत सी चीजें देखते होंगे. मैं उनसे बचने की कोशिश करता हूं.”

कोहली-रोहित और टीम मैनेजमेंट के बीच कम्यूनिकेशन गैप को लेकर कोटक ने कहा कि रोहित और विराट, टीम के सीनियर खिलाड़ी हैं और बहुत अनुभवी हैं. कोटक ने बताया कि दोनों को जब भी लगता है उन्हें अभ्यास करना है, तो वे 2 दिन पहले ही वेन्यू पर पहुंच जाते हैं. कोटक ने बताया कि 

अपने घर में मैच से मिली ट्रॉफी नहीं रखते हैं विराट कोहली, वनडे में 45वां ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड जीतने के बाद खोला राज

0


विराट कोहली की उम्र बढ़ रही है, लेकिन इसके साथ ही वो रिकॉर्ड्स तोड़ने की रफ्तार भी बढ़ाते जा रहे हैं. वडोदरा में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में उन्होंने 28,000 अंतर्राष्ट्रीय रन पूरे कर लिए हैं. 11 जनवरी को खेले गए इस मैच में विराट कोहली ने 93 रनों की पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया.

इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले खेलते हुए 300 रन बनाए थे. जवाब में भारतीय टीम ने 49 ओवरों में 4 विकेट शेष रहते जीत प्राप्त की थी. विराट ने 93 रन और कप्तान शुभमन गिल ने 56 रनों का योगदान दिया था. ये 45वां मौका रहा, जब विराट को वनडे क्रिकेट में प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया. मैच के बाद विराट ने बताया कि वो मैच के बाद मिलने वाली ट्रॉफी को अपने पास नहीं रखते हैं.

अपने घर नहीं, तो कहां रखते हैं ट्रॉफी

विराट कोहली ने बड़ा राज खोलते हुए बताया कि वो मैच के बाद मिलने वाली ट्रॉफी कहां रखते हैं. उन्होंने कहा, “मैं उन्हें (ट्रॉफी) गुड़गांव में अपनी मां के पास भेज देता हूं, उन्हें ट्रॉफी इकट्ठा करना पसंद है. मैं अगर अपने पूरे सफर पर नजर डालूं, तो यह सब मेरे लिए किसी सपने के सच होने से कम नहीं है. मुझे अपनी काबिलियत के बारे में पता है और इस मुकाम तक पहुंचने के लिए मैंने बहुत मेहनत की है.”

विराट ने अब तक 45 बार वनडे क्रिकेट में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता है. वो ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार यह पुरस्कार जीतने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं. श्रीलंका के सनथ जयसूर्या ने 48 और सचिन तेंदुलकर 62 बार ODI क्रिकेट में प्लेयर ऑफ द मैच बने हैं.

यह भी पढ़ें:

इससे बुरा और क्या होगा…, BBL में टुक-टुक कर रहे थे पाकिस्तान के रिजवान, कप्तान ने कर दिया रिटायर्ड आउट

Virat Kohli Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली ने बनाया खास कीर्तिमान, सौरव गांगुली छूटे पीछे

0


विराट कोहली ने वडोदरा में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरते ही एक नया कीर्तिमान रचा. वह अब भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे इंटरनेशनल मैचों में खेलने वाले खिलाड़ियों की टॉप-5 लिस्ट में शामिल हो गए हैं. भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है.

विराट कोहली टीम इंडिया के लिए 309 वनडे अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल चूके हैं. उन्होंने इस मामले में भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को पीछे छोड़ दिया है. गांगुली ने भारत के लिए 308 ओडीआई मैच खेले. कोहली आने वाले दिनों में राहुल द्रविड़ और मोहम्मद अजहरुद्दीन को भी पीछे छोड़ सकते हैं. अजहरुद्दीन ने 334 वनडे और द्रविड़ ने 340 वनडे मैच खेले हैं.

पहले नंबर पर सचिन तेंदुलकर

भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाले खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 463 मैच खेले. ये वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है, वह दुनिया के सबसे ज्यादा वनडे खेलने वाले खिलाड़ी हैं. भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे खेलने वालों में दूसरे नंबर पर एमएस धोनी हैं, जिनकी कप्तानी में भारत ने 2011 ओडीआई वर्ल्ड कप जीता था. धोनी ने 347 वनडे अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं.

भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे मैच

  • सचिन तेंदुलकर- 463
  • एमएस धोनी- 347
  • राहुल द्रविड़- 340
  • मोहम्मद अजहरुद्दीन- 334
  • विराट कोहली– 309*
  • सौरव गांगुली- 308

PHP Code Snippets Powered By : XYZScripts.com