Sunday, April 5, 2026
HomeSportsIPL 2026 में पहली हार के बाद ऋषभ पंत को डांट रहे...

IPL 2026 में पहली हार के बाद ऋषभ पंत को डांट रहे थे संजीव गोयनका? LSG ने शेयर किया वीडियो; बताई सच्चाई


ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की IPL 2026 में शुरुआत अच्छी नहीं रही. LSG अपने घर पर हुए पहले मैच में हार गई, जिसके बाद टीम के मालिक संजीव गोयनका और कप्तान पंत के बीच हुई बातचीत का एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. ये बातचीत ग्राउंड पर हो रही थी, टीम के कोच भी वहीं थे. फैंस कयास लगाने लगे कि एक बार फिर टीम के मालिका गुस्सा कप्तान पर निकला. अब फ्रेंचाइजी के सोशल मीडिया पेज से इस बातचीत का एक वीडियो शेयर किया गया, जो दूसरे एंगल को दर्शाता है.

ऋषभ पंत और संजीव गोयनका और लखनऊ के कोच के बीच बातचीत का जो क्लिप पहले वायरल हुआ था उसे देखने से लग रहा था कि फ्रेंचाइजी के मालिक इस हार के बाद गुस्से में हैं. पंत कुछ सीरियस होकर समझा रहे थे. लेकिन अब LSG ने जो वीडियो शेयर किया, उससे साफ है कि बातचीत जरूर सीरियस हो रही हो लेकिन टीम के मालिक संजीव गोयनका गुस्से में नहीं थे, बल्कि उन्होंने सबसे पहले पंत को गले लगाया था.

2024 में संजीव गोयनका और केएल राहुल के बीच तीखी बातचीत का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद लखनऊ फ्रेंचाइजी के मालिक की काफी आलोचना हुई थी. पिछले साल ऋषभ पंत के साथ भी ऐसी ही बातचीत का वीडियो वायरल हुआ था.

रविवार को है LSG का दूसरा मैच

ऋषभ पंत पहले मैच बुरी किस्मत के चलते रन आउट हो गए थे, वह सिर्फ 7 रन बना पाए थे. पहले मैच में लखनऊ के बल्लेबाजों ने निराश किया था. अब टीम का दूसरा मैच रविवार, 5 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ है. वो मैच भी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

PHP Code Snippets Powered By : XYZScripts.com