Monday, May 25, 2026
HomeSportsप्लेऑफ में पहुंचने के बाद भी खुश नहीं राजस्थान के कप्तान रियान...

प्लेऑफ में पहुंचने के बाद भी खुश नहीं राजस्थान के कप्तान रियान पराग, बोले- हमने बहुत देर…


राजस्थान रॉयल्स ने रविवार को करो या मरो के मैच में मुंबई इंडियंस को 30 रनों से शिकस्त दी. इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली चौथी टीम बनी. राजस्थान से पहले गुजरात टाइटंस, आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद ने प्लेऑफ में क्वालीफाई किया है. रोमांचक मुकाबले में जीत के बाद भी राजस्थान के कप्तान रियान पराग खुश नहीं दिखे. 

मैच के बाद राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने कहा, “चीजें प्लान के मुताबिक होती हैं तो अच्छा लगता है. मुझे पता है कि हमने मैच जीत लिया है, हम क्वालीफाई कर गए हैं. लेकिन अभी भी कई क्षेत्रों में हम बेहतर कर सकते हैं.”

आर्चर को सातवें और जडेजा को नौवें नंबर पर भेजने के फैसले पर पराग ने कहा, “हमें रनों की जरूरत थी. यह एक ऐसी पिच है जहां दो बल्लेबाज एक साथ खेलते हुए हर गेंद पर रन नहीं बना सकते. हम चाहते थे कि कोई एक बल्लेबाज रिस्क ले और दूसरा बल्लेबाज थोड़ी देर और टिका रहे. जडेजा हमेशा की तरह भरोसेमंद रहे. मुझे पता था कि आखिर में वह हमें 10 गेंदों में कम से कम 20 रन तो दिला ही देंगे, और उन्होंने ऐसा ही किया. सच कहूं तो इस सीजन में मैंने कई साहसी फैसले लिए हैं. मुझे इसी तरह से कप्तानी करना पसंद है.”

हार्दिक के विकेट के लिए आर्चर को गेंदबाजी में वापस लाने के सवाल पर पराग ने कहा, “मैंने सोचा कि हार्दिक को आउट करने वाला सिर्फ एक ही खिलाड़ी है, और वह जोफ्रा है. यह फैसला काफी फायदेमंद साबित हुआ.”

अपनी फिटनेस के बारे में रियान पराग ने कहा कि मैं पूरी तरह से फिट नहीं हूं. मैं अपनी मानसिक मजबूती की वजह से खेल पाया. मुझे आज का मैच नहीं खेलना था.

यह भी पढ़ें-

कोलकाता ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी, 73 गेंद में चेज करना होगा टारगेट; प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

PHP Code Snippets Powered By : XYZScripts.com