Tuesday, April 28, 2026
HomeSportsDC vs RCB Live Score: आज दिल्ली और बेंगलुरु की भिड़ंत, कौन...

DC vs RCB Live Score: आज दिल्ली और बेंगलुरु की भिड़ंत, कौन मारेगा बाजी? यहां पढ़ें पल-पल का अपडेट


आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हरा दिया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 81 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया. जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार की घातक गेंदबाजी के सामने दिल्ली कैपिटल्स की टीम 75 रनों पर ढेर हो गई थी. जवाब में आरसीबी ने 6.3 ओवर में मैच जीत लिया. विराट कोहली ने आईपीएल में 9 हजार रन भी पूरे कर लिए. विराट 15 गेंद में 23 और देवदत्त पडिक्कल 13 गेंद में 34 रनों पर नाबाद लौटे. वहीं जैकेब बेथेल ने 11 गेंद में 20 रन बनाए. इससे पहले गेंदबाजी में हेजलवुड ने चार और भुवी ने तीन विकेट चटकाए.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 के 39वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हरा दिया. रन चेज करते हुए बेंगलुरु ने सिर्फ 6.3 ओवर में जीत हासिल की यानी टीम ने 13.3 ओवर पहले ही जीत अपने नाम की. मैच में पहले बैटिंग के लिए उतरी दिल्ली 16.3 ओवर में सिर्फ 75 रन पर ऑलआउट हो गई. चेज करते हुए आरसीबी के लिए देवदत्त पडिक्कल ने 13 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्के लगाकर 34* रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. वहीं मुकाबले में विराट कोहली ने 9000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया.

विराट कोहली के आईपीएल में 9 हजार रन 

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 11 रन बनाते ही किंग कोहली ने आईपीएल में 9 हजार रन पूरे कर लिए हैं. वह आईपीएल में 9000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. विराट की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाईं. आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पहले ही विराट कोहली के नाम है. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

PHP Code Snippets Powered By : XYZScripts.com