केएल राहुल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 47 गेंद में शतक लगाकर इतिहास रच दिया है. इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में राहुल अब तीसरे नंबर पर आ गए हैं. इसी पारी के दौरान राहुल ने आईपीएल 2026 की ऑरेंज कैप हासिल कर ली है. केएल राहुल अपने आईपीएल करियर में 5,000 से अधिक रन बना चुके हैं और पंजाब किंग्स के खिलाफ ऐतिहासिक शतकीय पारी के दौरान उन्होंने तीन सबसे बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाले हैं.
केएल राहुल ने ध्वस्त किए 3 रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा शतक- केएल राहुल के आईपीएल करियर का यह छठा शतक रहा. लीग में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में उन्होंने क्रिस गेल की बराबरी कर ली है. अब इस लिस्ट में उनसे आगे सिर्फ विराट कोहली (8 शतक) और जोस बटलर (7 शतक) हैं.
- 8 शतक – विराट कोहली
- 7 शतक – जोस बटलर
- 6 शतक – केएल राहुल
- 6 शतक – क्रिस गेल
दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे तेज शतक- केएल राहुल ने 47 गेंदों में शतक पूरा किया. यह इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे तेज शतक है. उन्होंने वीरेंदर सहवाग और क्विंटन डिकॉक का रिकॉर्ड ध्वस्त किया. सहवाग और डिकॉक ने दिल्ली के लिए 48 गेंदों में शतक पूरा किया था.
- 47 गेंद – केएल राहुल
- 48 गेंद – वीरेंदर सहवाग
- 48 गेंद – क्विंटन डिकॉक
IPL में भारतीय द्वारा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर- केएल राहुल IPL में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने अभिषेक शर्मा के 141 रनों का रिकॉर्ड तोड़ा. साथ ही वो आईपीएल में 150 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.
यह भी पढ़ें:


