Thursday, March 5, 2026
Home Blog Page 16

New Year 2026: विराट-बुमराह से लेकर जसप्रीत बुमराह तक, गौतम गंभीर समेत भारतीय क्रिकेटरों ने ऐसे न्यू ईयर सेलिब्रेट किया

0


पूरा विश्व नई उम्मीदों और नए सपनों के साथ 2026 में प्रवेश कर चुका है. क्रिकेट जगत ने भी अपने-अपने अंदाज में नववर्ष मनाया. विराट कोहली से लेकर साक्षी धोनी और गौतम गंभीर ने भी नए साल के मौके पर सोशल मीडिया पर खास पोस्ट शेयर किया है. जानिए क्रिकेटरों ने किस अंदाज में साल 2026 का स्वागत किया है.

क्रिकेटरों ने यूं मनाया नववर्ष

विराट कोहली

विराट कोहली ने 31 दिसंबर को सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ तस्वीर साझा की थी. उसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था कि वो अपने जीवन के प्रकाश के साथ नए साल की शुरुआत करने जा रहा हूं. आज उन्होंने अपनी नीले सूट में तस्वीर शेयर की है, जिसमें अनुष्का शर्मा भी बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

साक्षी धोनी

साक्षी धोनी ने अपने हसबैंड एमएस धोनी और बेटी जीवा धोनी के साथ तस्वीर साझा की. उन्होंने सबको नववर्ष की शुभकामनाएं दीं. धोनी और उनकी वाइफ साक्षी ने गोल्डन रंग की टोपी पहनी हुई थी.

गौतम गंभीर

भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैमिली के साथ तस्वीर साझा की. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “अपने पसंदीदा लोगों का हाथ पकड़ कर साल 2026 में प्रवेश कर रहा हूं. सभी को नववर्ष की बधाई.”

जसप्रीत बुमराह

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी फैमिली के साथ तस्वीर साझा की. उन्होंने अपनी वाइफ संजना गणेशन, मां दलजीत बुमराह और बेटे अंगद के साथ तस्वीर शेयर की.

इरफान पठान

इरफान पठान ने लिखा, “पिछले साल आजमाए भी गए थे और नवाजे भी. इस साल नई उम्मीदें. पठान परिवार की तरफ से सभी को नए साल की शुभकामनाएं.

यह भी पढ़ें:

SA20 लीग में शेरफेन रडरफोर्ड ने ठोके महज 15 गेंदों में 47 रन, लगातार लगे 6, 6, 6, 6, 6, 6

123 साल में पहली बार हुआ ऐसा, ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड ने मेलबर्न में लिखा डाला नया इतिहास

0


ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच चौथा एशेज टेस्ट मेलबर्न में खेला जा रहा है. मैच के पहले ही दिन 20 विकेट गिर गए और पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में बिना विकेट खोए 4 रन बना लिए हैं. इस मुकाबले के पहले ही दिन नया इतिहास लिख दिया गया है, क्योंकि एशेज के इतिहास में पिछले 123 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है, जब मेलबर्न में किसी टेस्ट मैच के पहले ही दिन 20 या उससे ज्यादा विकेट गिर गए हों.

पहले दिन गिर गए 20 विकेट

चौथे एशेज टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. मेलबर्न की पिच बल्लेबाजी के लिए इतनी खराब रही कि देखते ही देखते ऑस्ट्रेलिया ने 51 के स्कोर तक 4 विकेट गंवा दिए थे. जैसे तैसे टीम 100 रनों के पार पहुंची. अंत में कंगारू टीम की पारी 152 रनों पर सिमट गई थी.

इंग्लैंड की टीम जब बल्लेबाजी करने आई, तो उसका हाल ऑस्ट्रेलिया से भी बुरा रहा. इंग्लैंड ने 16 रन के भीतर 4 विकेट खो दिए थे. हैरी ब्रूक के 41 रन और गस एटकिंसन के 28 रनों की बदौलत इंग्लैंड टीम जैसे-तैसे 110 के स्कोर पर पहुंचकर सिमट गई. बताते चलें कि ये सभी 20 विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए.

123 साल बाद हुआ ये कारनामा

मेलबर्न में खेले गए किसी टेस्ट के पहले दिन 20 या उससे ज्यादा विकेट आखिरी बार 1902 में गिरे थे. उस समय मैच के पहले ही दिन 25 विकेट गिर गए थे. यह MCG स्टेडियम इतिहास में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है. किसी एक टेस्ट मैच के पहले दिन सबसे ज्यादा विकेट भी ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के ही मैच में गिरे थे. 1888 में इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन 27 विकेट गिर गए थे.

यह भी पढ़ें:

Vijay Hazare Trophy: विजय हजारे ट्रॉफी में बड़ा हादसा, रोहित शर्मा का साथी खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती; जानें क्या हुआ

’94 गेंद में 155 रन…’, विजय हजारे ट्रॉफी में रोहित शर्मा का तूफान, गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाई

0


रोहित शर्मा ने सिक्किम के अनुभवहीन गेंदबाजी आक्रमण का पूरा फायदा उठाते हुए 94 गेंद में 155 रन बनाये और लिस्ट ए क्रिकेट में वापसी के साथ उनकी शानदार पारी के दम पर मुंबई ने विजय हजारे ट्रॉफी ग्रुप सी के मैच में बुधवार को सिक्किम को आठ विकेट से हराया.

करीब बीस हजार दर्शकों को क्रिसमस का तोहफा देते हुए ‘हिटमैन’ रोहित ने अपनी पारी में 18 चौके और नौ छक्के लगाये. मुंबई ने जीत के लिये 237 रन का लक्ष्य 30 . 3 ओवर में हासिल कर लिया.

सिक्किम के गेंदबाज पाल्जर तमांग, क्रांति कुमार, गुरिंदर सिंह और अंकुर मलिक की चुनौती रोहित के सामने नहीं के बराबर थी. उन्होंने क्रांति को मिडविकेट पर चौका लगाकर शुरूआत की. अपनी पारी के दौरान उन्होंने स्पिनरों को भी नहीं बख्शा. उन्हें दो जीवनदान भी मिले लेकिन रनगति में कोई रूकावट नहीं आई.

सिक्किम के कप्तान लि योंग ने पीटीआई से कहा ,‘‘ यह हमारे जीवन का सबसे बड़ा दिन है कि इतने महान क्रिकेटर के साथ मैदान पर उतरे. उन्होंने अच्छी गेंदों का सम्मान किया और ढीली गेंदों को नसीहत दी. वह कह भी रहे थे कि ये गेंद अच्छा था और ये शॉट मुझे वहां नहीं, यहां मारना चाहिये था.’’

रोहित ने अंगकृष रघुवंशी (56 गेंद में 38) के साथ 141 और पदार्पण कर रहे मुशीर खान (27) के साथ 75 रन की साझेदारी की.

एक अन्य मैच में पंजाब ने महाराष्ट्र को 51 रन से हराया. कप्तान अभिषेक शर्मा ने 45 गेंद में 48 रन बनाये लेकिन नमन धीर ने 78 गेंद में 97 रन बनाकर जीत के सूत्रधार की भूमिका निभाई.

पंजाब ने छह विकेट पर 347 रन बनाये । जवाब में महाराष्ट्र की टीम आठ विकेट पर 296 रन ही बना सकी.

युजवेंद्र चहल के कार कलेक्शन में आई लग्जरी BMW कार, भारत में कितनी है कीमत? जानकर आपके उड़ जाएंगे होश

0


भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने BMW Z4 कार खरीदी है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद दी. क्रिकेटर के कार कलेक्शन में एक और लग्जरी कार शामिल हो गई है, हालांकि चहल ने कहा कि उनके लिए असली लग्जरी उनके माता पिता के चेहरे पर खुशी का होना है. कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि चहल को डेंगू और चिकनगुनिया एक साथ हो गया है. इसी वजह से वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का फाइनल भी नहीं खेल पाए थे.

युजवेंद्र चहल ने खरीदी BMW Z4

क्रिकेटर चहल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने माता-पिता के साथ नई कार के कवर को हटा रहे हैं. उन्होंने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, “मैं अपनी नई कार उन दो लोगों के साथ घर लाया जिन्होंने मेरे हर सपने को सच किया. अपने माता-पिता को इस पल को देखते और इसका आनंद लेते देखना ही असली लग्ज़री है.”

BMW Z4 कार की भारत में कीमत

युजवेंद्र चहल ने BMW Z4 कार खरीदी है, जो एक प्रीमियम स्पोर्ट्स कार है. ये लग्जरी कार अपने स्लीक डिजाइन और पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है. इस कार की भारत में कीमत लगभग 88 लाख रुपये (एक्स-शोरूम कीमत) से शुरू होती है. BMW Z4 कार में 2998 सीसी का इंजन है, 335 bhp और 500 Nm पावर और टार्क के साथ आती है, इसकी टॉप स्पीड 250 kmph है.

बिमारी की वजह से खेल नहीं पाए थे SMAT फाइनल

अनुभवी स्पिनर गेंदबाज युजवेंद्र चहल चिकनगुनिया और डेंगू की वजह से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में नहीं खेल पाए थे, उनकी टीम हरियाणा पहली बार फाइनल में पहुंची थी. फाइनल में झारखंड ने हरियाणा को हराकर अपना पहला खिताब जीता था, जिसमें ईशान किशन ने ऐतिहासिक शतकीय पारी खेली थी.

रोहित शर्मा ने बताया अपना सबसे बड़ा दुख, कभी नहीं भुला पाएंगे; बोले- मैं रिटायरमेंट…

0


19 नवंबर 2023 की तारीख को कोई भारतीय फैन नहीं भुला सकता. इसी दिन 2023 ODI वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 6 विकेट से हार मिली थी. सच यह है कि रोहित शर्मा उस दिल दुखा देने वाली हार के बाद रिटायरमेंट का मन बना चुके थे. यह बात रोहित शर्मा ने खुद कुबूल की है. रोहित ने बताया कि उन्होंने वर्ल्ड कप जीतने के लिए पूरी जान लगा दी थी.

रोहित शर्मा ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, “सभी बहुत निराश थे, हम विश्वास नहीं कर पा रहे थे कि आखिर यह क्या हो गया. वो मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से बहुत कठिन दौर था, क्योंकि उस वर्ल्ड कप के लिए मैंने पूरी जान लगा दी थी. सिर्फ वर्ल्ड कप से 2-3 महीने पहले से नहीं बल्कि 2022 में कप्तानी मिलने के बाद से ही.”

रोहित शर्मा ने बताया कि उनका सपना सिर्फ वर्ल्ड कप जीतने का था, फिर चाहे वो टी20 वर्ल्ड कप हो या 2023 का ODI वर्ल्ड कप. रोहित ने आगे बताया, “जब यह सपना पूरा नहीं हुआ तो मैं टूट चुका था. मेरे शरीर में कोई एनर्जी ही नहीं बची थी. मुझे दोबारा से पहले जैसी स्थिति में आने में कुछ महीनों का समय लगा था.”

मैं क्रिकेट नहीं खेलना चाहता…

‘हिटमैन’ ने कहा कि, “एक समय मेरे मन में ख्याल आने लगे थे कि वो अब क्रिकेट करियर को जारी नहीं रखना चाहते हैं और रिटायर होना चाहते हैं. क्योंकि उस लम्हे ने मेरी सारी एनर्जी खींच ली थी और लगने लगा था कि मेरे अंदर कुछ नहीं बचा है.” उन्हें उस कठिन दौर से उबरने में कुछ समय लगा और उसके कुछ महीने बाद ही जून 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाकर इतिहास रचा.

यह भी पढ़ें:

पहले टी20 में टीम इंडिया की बंपर जीत, श्रीलंका को 8 विकेट से धो डाला; मैच में बन गया ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Watch: मेरे जूते की धूल…, वैभव सूर्यवंशी का पाकिस्तानी गेंदबाज से हुआ पंगा, खूब वायरल हो रहा कहासुनी का यह वीडियो

0


21 दिसंबर को अंडर-19 एशिया कप का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया. दुबई में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान टीम ने 347 रन बनाए. इस विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम को दमदार शुरुआत मिली, क्योंकि 2 ओवर में भी टीम इंडिया का स्कोर 30 के पार जा चुका था. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी 26 रन बनाकर आउट हो गए. दरअसल विकेट गिरने के बाद वैभव की प्रतिक्रिया खूब वायरल हो रही है, क्योंकि उन्होंने एक पाकिस्तानी खिलाड़ी की ओर इशारा करते हुए कहा कि वो उनकी जूते की धूल बराबर हैं.

मेरे जूते की धूल बराबर – वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी ने 10 गेंद में 26 रन बना डाले थे, लेकिन अली रेजा की गेंद पर विकेटकीपर हमजा जहूर ने कैच लपक कर उन्हें आउट कर दिया. वैभव शांति से पवेलियन की ओर जा रहे थे, लेकिन गेंदबाज विकेट लेने के बाद कुछ ज्यादा ही जोश दिखा रहा था. इसपर प्रतिक्रिया देते हुए वैभव सूर्यवंशी ने इशारा करते हुए कहा कि वो उनके जूते की धूल बराबर हैं. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

फाइनल में नहीं चले वैभव

वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 एशिया कप के सबसे पहले मैच में यूएई के खिलाफ 171 रन बना डाले थे. उस पारी में उन्होंने कई सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए थे. इसके अलावा उन्होंने मलेशिया के खिलाफ भी अर्धशतक जड़ा था. पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच में भी उनसे टीम इंडिया को बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वो 10 गेंद में सिर्फ 26 रन बनाकर आउट हो गए.

PHP Code Snippets Powered By : XYZScripts.com