Thursday, March 5, 2026
Home Blog Page 15

Virat Kohli Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली ने बनाया खास कीर्तिमान, सौरव गांगुली छूटे पीछे

0


विराट कोहली ने वडोदरा में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरते ही एक नया कीर्तिमान रचा. वह अब भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे इंटरनेशनल मैचों में खेलने वाले खिलाड़ियों की टॉप-5 लिस्ट में शामिल हो गए हैं. भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है.

विराट कोहली टीम इंडिया के लिए 309 वनडे अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल चूके हैं. उन्होंने इस मामले में भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को पीछे छोड़ दिया है. गांगुली ने भारत के लिए 308 ओडीआई मैच खेले. कोहली आने वाले दिनों में राहुल द्रविड़ और मोहम्मद अजहरुद्दीन को भी पीछे छोड़ सकते हैं. अजहरुद्दीन ने 334 वनडे और द्रविड़ ने 340 वनडे मैच खेले हैं.

पहले नंबर पर सचिन तेंदुलकर

भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाले खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 463 मैच खेले. ये वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है, वह दुनिया के सबसे ज्यादा वनडे खेलने वाले खिलाड़ी हैं. भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे खेलने वालों में दूसरे नंबर पर एमएस धोनी हैं, जिनकी कप्तानी में भारत ने 2011 ओडीआई वर्ल्ड कप जीता था. धोनी ने 347 वनडे अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं.

भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे मैच

  • सचिन तेंदुलकर- 463
  • एमएस धोनी- 347
  • राहुल द्रविड़- 340
  • मोहम्मद अजहरुद्दीन- 334
  • विराट कोहली– 309*
  • सौरव गांगुली- 308

पाकिस्तान ने दर्ज की 2026 की पहली जीत, टी20 मैच में श्रीलंका को चटाई धूल

0


पहले टी20 मैच में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 6 विकेट से हरा दिया है. डाम्बुला में खेले गए इस मैच में श्रीलंकाई टीम पहले खेलते हुए 128 रनों पर ढेर हो गई थी. जवाब में पाकिस्तान ने 20 गेंद शेष रहते 6 विकेट से इस मैच को जीत लिया. पाक टीम के लिए साहिबजादा फरहान ने 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं गेंदबाजी में पाकिस्तान के लिए अबरार अहमद और सलमान मिर्जा ने तीन-तीन विकेट लिए. यह साल 2026 में पाकिस्तान टीम की पहली जीत है.

पहले बल्लेबाजी करने आई श्रीलंकाई टीम का हाल इतना बुरा रहा कि उसने 38 के स्कोर तक 4 विकेट खो दिए थे. जेनिथ लियानागे ने 40 रनों की पारी खेल जैसे-तैसे श्रीलंका को 100 के पार स्कोर तक पहुंचने में मदद की. पाकिस्तान के अबरार अहमद और सलमान मिर्जा ने तीन-तीन विकेट लिए, वहीं मोहम्मद वसीम और शादाब खान ने दो-दो विकेट चटकाए.

पाकिस्तान को साहिबजादा फरहान और सैम अय्यूब ने बढ़िया शुरुआत दिलाई. पावरप्ले समाप्त होने से पहले ही पाकिस्तान टीम 50 के पार चली गई थी. अय्यूब 24 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं फरहान ने 36 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली.

एक समय पाकिस्तान ने एक विकेट के नुकसान पर 94 रन बना लिए थे. इस बीच लगातार अंतराल पर विकेट गिरने से पाक टीम की मुश्किलें बढ़ने लगी थीं. पाकिस्तान ने महज 12 रनों के भीतर तीन विकेट गंवा दिए थे. शादाब खान ने 12 गेंद में 18 रनों की छोटी सी पारी खेल पाकिस्तान की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया. श्रीलंका के लिए महीश तीक्षणा, दुश्मंता चमीरा, वानिंदु हसरंगा और धनंजया डी सिल्वा ने एक-एक विकेट लिया.

यह भी पढ़ें:

बांग्लादेश में हिंदुओं से बर्बरता पर शिखर धवन का टूटा दिल, सोशल मीडिया पर किया दिल छू लेने वाला पोस्ट

 

2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए स्क्वाड का एलान करने वाली 11वीं टीम बनी नेपाल; टीम में IPL स्टार भी शामिल

0


नेपाल ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय स्क्वाड का एलान कर दिया है. रोहित पौडेल वर्ल्ड कप में नेपाल टीम की कप्तानी करेंगे, वहीं इस टीम में संदीप लामिछाने भी शामिल हैं, जो इंडियन प्रीमियर लीग में रंग जमा चुके हैं. नेपाल टी20 वर्ल्ड कप के लिए स्क्वाड घोषित करने वाली 11 टीम बनी है.

23 वर्षीय रोहित पौडेल ने क्रिकेट जगत में नेपाल क्रिकेट को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. वो ना केवल अच्छी बल्लेबाजी कर लेते हैं, बल्कि एक बढ़िया कप्तान भी साबित हुए हैं. वहीं दीपेन्द्र सिंह ऐरी वर्ल्ड कप में नेपाल टीम के उपकप्तान होंगे.

नेपाल से पहले कुल 10 टीम वर्ल्ड कप स्क्वाड का एलान कर चुके हैं. ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका ने अभी तक प्रीलिमिनरी स्क्वाड घोषित किया है, जिसमें अगले दिनों बदलाव संभव हैं. टीम के स्टार लेग-स्पिन गेंदबाज संदीप लामिछाने इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के स्क्वाड का हिस्सा रह चुके हैं. 

टी20 वर्ल्ड कप के लिए नेपाल का स्क्वाड: रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, संदीप लामिछाने, कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख, संदीप जोरा, आरिफ शेख, बसीर अहमद, सोमपाल कामी, करण केसी, नंदन यादव, गुलशन झा, ललित राजबंशी, शेर मल्ला, लोकेश बम

नेपाल ने आखिरी बार 2024 में टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था, दुर्भाग्यवश नेपाल पिछले विश्व कप में 4 मैचों में एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी थी. नेपाल की टीम ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गई थी.

यह भी पढ़ें:

Watch: फैन ने पूछा वडा पाव खाओगे? रोहित शर्मा ने जो किया देख हैरान रह जाएंगे; वीडियो वायरल

जिम्बाब्वे ने किया T20 वर्ल्ड कप स्क्वाड का ऐलान, पाकिस्तानी बना कप्तान

0


जिम्बाब्वे ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. पाकिस्तानी मूल के सिकंदर रजा कप्तान हैं, जो आईसीसी टी20 ऑलराउंडर रैंकिंग में दूसरे स्थान पर हैं. जिम्बाब्वे से पहले भारत समेत 7 देश अपनी वर्ल्ड कप टीम का ऐलान कर चुके हैं.

सिकंदर रजा आईसीसी टी20 ऑलराउंडर रैंकिंग में 289 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं. वह एक अनुभवी खिलाड़ी हैं, जो दुनिया भर में कई बड़े खिलाड़ियों के साथ टी20 लीग खेलते हैं. इसका फायदा उन्हें वर्ल्ड कप जैसे बड़े इवेंट में मिलेगा.

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप बी में शामिल है, जिसमें उनके साथ ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, ओमान और श्रीलंका हैं. जिम्बाब्वे अपने ग्रुप स्टेज के सभी मैच श्रीलंका में खेलेगी.

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए जिम्बाब्वे का स्क्वाड

सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ग्रैमी क्रेमर, ब्रेडले इवांस, क्लीवे मडंडे, टीनोटेन्डा मापुसा, तडिवनाशे मरुमनि, वेलिंगटन मसाकाड्जा, टोनी मुनयोगा, टेशिंगा मुसकीवा, ब्लेसिंग मुजारबानी, डिओन मेयर्स, रिचर्ड नगरवा, ब्रेंडन टेलर.

India Tour of Bangladesh 2026: टीम इंडिया करेगी बांग्लादेश का दौरा, ODI और टी20 सीरीज का शेड्यूल आया सामने

0


भारतीय टीम को पिछले साल बांग्लादेश का दौरा करना था, जो स्थगित हो गया था. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को बड़ा एलान करते हुए कहा कि वे अगस्त-सितंबर 2026 में भारत बांग्लादेश का दौरा करेगी, जिसमें 3 वनडे और इतने ही टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी.

बांग्लादेश में हिन्दुओं के खिलाफ हिंसा का विरोध भारत में हो रहा है, जिस कारण बांग्लादेशी प्लेयर के आईपीएल में होने की भी आलोचन हो रही है. इस बवाल के बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के क्रिकेट ऑपरेशन इंचार्ज शहरियार नफीस ने क्रिकबज़ को बताया, “बांग्लादेश और भारत के बीच जो सीरीज़ पहले स्थगित कर दी गई थी, उसे रीशेड्यूल किया गया है.”

भारत का बांग्लादेश दौरा 2026

रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि भारतीय टीम अब 28 अगस्त को आने वाली है, जिसमें वनडे मैच 1, 3 और 6 सितंबर को खेले जाएंगे. T20I मैच 9, 12 और 13 सितंबर को खेले जाएंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को 2026 सीजन के लिए बांग्लादेश के घरेलू अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल की घोषणा की, जिसमें पाकिस्तान, न्यूज़ीलैंड, भारत, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज़ के साथ तीनों फॉर्मेट में द्विपक्षीय सीरीज़ शामिल हैं.

India’s first bullet train will begin operations on august 15 2027

0



Indias first bullet train will begin operations on august 15.1578947368421&height=768&w=768&width=1368

रेल्वे मंत्री अश्विनी वैष्णव यांनी गुरुवारी माहिती दिली की भारतातील पहिली बुलेट ट्रेन (bullet train) 15 ऑगस्ट 2027 रोजी सुरू होईल.

तसेच मुंबई (mumbai)-अहमदाबाद हाय-स्पीड रेल्वे कॉरिडॉरवरील (high-speed rail corridor) सेवा टप्प्याटप्प्याने सुरू होतील.

रेल्वे मंत्री अश्विनी वैष्णव म्हणाले, “बुलेट ट्रेन 2027 मध्ये, 15 ऑगस्ट 2027 रोजी तयार होईल.”

तसेच ते पुढे म्हणाले की,”पहिला विभाग सुरत ते बिलीमोरा असणार असेल.त्यानंतर वापी ते सुरत टप्पा सुरू करण्यात येईल. त्यानंतर वापी ते अहमदाबादचा टप्पा सुरू होईल. तसेच त्यानंतर ठाणे ते अहमदाबाद आणि त्यानंतर मुंबई ते अहमदाबाद (Mumbai-Ahmedabad corridor) पूर्ण सेवा सुरू करण्यात येईल.”

अहमदाबादमधील साबरमती आणि मुंबई दरम्यान बांधण्यात येणारा 508 किलोमीटर लांबीचा हाय-स्पीड (speed) रेल्वे कॉरिडॉर ताशी 320 किमी वेगाने धावणाऱ्या गाड्यांसाठी डिझाइन केलेला आहे.

एकदा पूर्णपणे कार्यान्वित झाल्यानंतर, बुलेट ट्रेन संपूर्ण अंतर 2 तास 17 मिनिटांत पूर्ण करेल. या प्रकल्पाची पायाभरणी 2017. मध्ये झाली होती.

बुलेट ट्रेनचा टप्पा मूळतः डिसेंबर 2023 पर्यंत पूर्ण करण्याचे लक्ष्य होते. तथापि, भूसंपादन आणि इतर आव्हानांमुळे प्रकल्पाला विलंब झाला.


हेही वाचा

PHP Code Snippets Powered By : XYZScripts.com