गौतम गंभीर को जुलाई 2024 में भारतीय क्रिकेट टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया था. रोहित शर्मा और विराट कोहली टी20 फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले चुके थे, लेकिन टेस्ट और वनडे अब भी बचे हुए थे. गंभीर के आते ही टीम इंडिया में बदलावों का सिलसिला शुरू होने लगा था, ऐसे में उन अटकलों ने जोर पकड़ा कि गौतम गंभीर के रिलेशन सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ अच्छे नहीं हैं.
2025 का इंग्लैंड टूर आने वाला था, लेकिन उससे पहले ही सप्ताह भर के भीतर रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया था. रोहित और विराट की टेस्ट रिटायरमेंट को भी आलोचकों ने गौतम गंभीर से जोड़ा. अब कोच गंभीर ने खुद इस सवाल पर खुलकर जवाब दिया है.
विराट और रोहित के साथ रिश्ते खराब हुए
रेवस्पोर्ट्ज कॉन्कलेव में गौतम गंभीर से पूछा गया कि जब मीडिया में उनके रोहित शर्मा और विराट कोहली के रिश्ते खराब होने की बातें चल रही थीं, तब उनके मन में क्या ख्याल आ रहे थे. गंभीर से पूछा गया कि वो इस तरह की परिस्थितियों से कैसे निपटते हैं. गंभीर ने सीधे तौर पर सवाल का जवाब नहीं दिया, लेकिन खुद को डिफेंड भी किया.
गौतम गंभीर ने कहा कि वो भी इंसान हैं और उनसे भी पिछले 18 महीनों में कई सारी गलतियां हुई होंगी. गंभीर ने कहा कि सही नीयत के साथ गलत फैसले स्वीकार्य होते हैं, लेकिन गलत नीयत के साथ गलत फैसले अस्वीकार्य. कोच ने साफ शब्दों में कहा कि जब तक वो ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों के साथ ईमानदार रहेंगे तब तक वो उनकी आंखों में आंखें डालकर बात कह पाएंगे. गंभीर मानते हैं कि वो कोच के पद पर अच्छा काम कर रहे हैं.”
यह भी पढ़ें:
IPL 2026 के सभी कप्तानों की पूरी लिस्ट, एक टीम ने अब भी नहीं लगाई ‘कप्तान’ पर मुहर


