<p style="text-align: justify;">एक समय सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 9वें ओवर में एक विकेट पर 105 रन था. इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों ने लगातार विकेट लेकर मैच का पासा पलट दिया. धमाकेदार शुरुआत के बाद भी हैदराबाद की टीम 165 रनों पर ढेर हो गई. हैदराबाद के लिए ट्रेविस हेड ने 28 गेंद में 61 और ईशान किशन ने 29 गेंद में 42 रनों की पारी खेली. बाकी सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे. अभिषेक शर्मा 15, हेनरिक क्लासेन 11, स्मरण रविचंद्रन 04, अनिकेत वर्मा 06, सलिल अरोड़ा 02 और पैट कमिंस 10 रन बनाकर आउट हुए. केकेआर के लिए वरुण चक्रवर्ती ने 3 और सुनील नरेन ने 2 विकेट झटके. नरेन ने आईपीएल में 200 विकेट भी पूरे कर लिए. अब कोलाका के सामने 166 रनों का लक्ष्य है. </p>
<p style="text-align: justify;">SRH की टीम ने अपने आखिरी 9 विकेट महज 60 रनों के भीतर खो दिए. इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन का बल्ला नहीं चल पाया. हैदराबाद की टीम विजयरथ पर सवार है, जो लगातार 5 मुकाबले जीत चुकी है लेकिन KKR के सामने हैदराबाद की बैटिंग ने घुटने टेक दिए.</p>
<p style="text-align: justify;">एक समय सनराइजर्स हैदराबाद ने एक विकेट के नुकसान पर 105 रन बना लिए थे. उसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों ने ऐसा कहर बरपाया कि हेनरिक क्लासेन, पैट कमिंस, सलिल अरोड़ा समेत कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया. 9वें ओवर में ट्रेविस हेड आउट हो गए, जिन्होंने 28 गेंद में 61 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. </p>


