Friday, February 6, 2026
HomeSportsकिस चीज की बनी होती है टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी? जानें...

किस चीज की बनी होती है टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी? जानें वजन और कीमत समेत सारी जरूरी डिटेल्स


2026 टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 7 फरवरी से होगा. इस बार 20 टीमें इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं. इन सभी टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है. आज यानी बुधवार, 4 फरवरी को वर्ल्ड कप की ट्ऱॉफी एबीपी नेटवर्क के नोएडा स्थित ऑफिस पहुंची. विश्व कप की ट्रॉफी काफी चमकदार है. यहां हम आपको बताएंगे कि 2026 टी20 विश्व कप की ट्रॉफी का वजन कितना है. साथ ही इसकी कीमत और खासियत की जानकारी भी आपको यहां मिलेगी.

किसने बनाई है टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी?

टी20 वर्ल्ड की ट्रॉफी को बनाने में 5 अलग-अलग धातुओं का इस्तेमाल किया गया है. यह काफी चमकदार है, जो दूर से देखने में चांदी की लगती है. आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी लंदन की एक कंपनी ने बनाई है. इस कंपनी ने 2021 में यह ट्रॉफी बनाई थी. इस कंपनी ने ही आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की ट्रॉफी (गदा) बनाई है.

कितना होता है टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी का वजन?

जब टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत हुई थी तो इसकी ट्रॉफी का वजन करीब 12 किलो था, लेकिन अब इसका वजन काफी कम कर दिया गया है. 2021 से मेंस टी20 विश्व कप की ट्रॉफी का वजन 3.9 किलो है. ट्रॉफी का बेस सिल्वर प्लेट का है. इसकी ऊंचाई 51 सेंटीमीटर है.

टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी की कीमत कितनी है?

आईसीसी और ट्रॉफी को बनाने वाले कंपनी ने कभी इसकी कीमत को सार्वजनिक नहीं किया है.

चैंपियन टीम को भी नहीं मिलती है ट्रॉफी

क्या आप जानते हैं कि ट्रॉफी चैंपियन टीम को भी नहीं मिलती है. किसी भी चैंपियन टीम को ट्रॉफी नहीं सौंपी जाती है. चैंपियन टीम को ट्रॉफी की रेप्लिका दी जाती है. ट्रॉफी हमेशा आईसीसी के ऑफिस में ही रखी जाती है. आईसीसी का हेड ऑफिस दुबई में है. ऐसे में आईसीसी टूर्नामेंट की ट्रॉफी इसी ऑफिस में रखी जाती है. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

PHP Code Snippets Powered By : XYZScripts.com