Tuesday, February 24, 2026
HomeSportsदेवदत्त पडिक्कल और करुण नायर सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट के लिए कर्नाटक...

देवदत्त पडिक्कल और करुण नायर सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट के लिए कर्नाटक की टीम में शामिल, 26 नवंबर से मैच



देवदत्त पडिक्कल और करुण नायर को सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट के लिए बृहस्पतिवार को कर्नाटक की टीम में शामिल किया गया. कर्नाटक को एलीट ग्रुप डी में रखा गया है जिसके मुकाबले 26 नवंबर से अहमदाबाद में होंगे.

पडिक्कल अभी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला के लिए भारतीय टीम का हिस्सा है और अगर भारतीय टीम प्रबंधन उन्हें रिलीज नहीं करता है तो वह शुरुआती कुछ मैच में नहीं खेल पाएंगे.

नायर रणजी ट्रॉफी के पहले चरण में अच्छी फॉर्म में नजर आए और उन्होंने पांच मैच में दो शतक की मदद से 100.33 के औसत से 602 रन बनाए. कर्नाटक की कमान मयंक अग्रवाल को सौंपी गई है। टीम अपने अभियान की शुरुआत उत्तराखंड के खिलाफ करेगी और फिर झारखंड से भिड़ेगी.

ग्रुप डी की अन्य टीम राजस्थान, तमिलनाडु, दिल्ली, सौराष्ट्र और त्रिपुरा हैं.

टीम इस प्रकार है: मयंक अग्रवाल (कप्तान), मैकनील नोरोन्हा, केएल श्रीजीत, करुण नायर, आर स्मरण, अभिनव मनोहर, श्रेयस गोपाल, शिखर शेट्टी, वैसाख विजयकुमार, विद्वथ कावेरप्पा, विद्याधर पाटिल, श्रीवत्स आचार्य, शुभांग हेगड़े, प्रवीण दुबे, बीआर शरथ और देवदत्त पडिक्कल.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

PHP Code Snippets Powered By : XYZScripts.com