Wednesday, March 11, 2026
Home Blog Page 93

England vs India 1st Test day 5 Tea Break rain Headingley Leeds Ben Duckett Shardul Thakur IND vs ENG 2nd Session England need 102 runs

0


England vs India 1st Test: भारत और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले लीड्स में खेला जा रहा पहला टेस्ट मैच पलट गया है. पांचवें दिन का दूसरा सेशन काफी मजेदार रहा. पहले सेशन में जहां इंग्लैंड बल्लेबाज हावी रहे, वहीं दूसरे सेशन में भारत के गेंदबाजों ने पलटवार किया. पांचवें दिन के दूसरे सेशन में 28.3 ओवर का खेल हुआ. इस दौरान इंग्लैंड के 4 विकेट गिरे. अब मैच पूरी तरह से पलट गया है और भारत की जीत की उम्मीद जग गई है. बारिश की वजह से टी ब्रेक पहले लिया गया.

बारिश की वजह से टी ब्रेक समय से पहले लिया गया. जो रूट 31 गेंद में एक चौके की मदद से 14 रन पर हैं. साथ में कप्तान बेन स्टोक्स 17 गेंद में एक चौके की मदद से 12 रन पर हैं. इंग्लैंड को अब यहां से जीत के लिए 102 रन और बनाने हैं. वहीं भारत को 6 विकेट लेने हैं. 

शार्दुल ठाकुर ने दो गेंद पर लिए दो विकेट 

शार्दुल ठाकुर ने भारत की जीत की उम्मीद जगाई. लॉर्ड ठाकुर ने पहले इंग्लैंड के सबसे खतरनाक बल्लेबाज बेन डकेट को आउट किया. डकेट ने 170 गेंद में 21 चौकों और एक छक्के की मदद से 149 रन बनाए. फिर शार्दुल ने अगली ही गेंद पर हैरी ब्रूक को आउट कर दिया. शार्दुल के अलावा प्रसिद्ध कृष्णा ने भी दो विकेट झटके हैं. कृष्णा ने जैक क्रॉली (65 रन) और ओली पोप (08 रन) को आउट किया.

अब तीसरे सेशन में होगा 37 ओवर का खेल 

अगर मैच समय पर शुरू होता है तो यहां से 37 ओवर का खेल होगा. फिलहाल अभी हल्की बारिश हो रही है. ऐसे में जितनी देर खेल रुकेगा, उतने कम ओवर होंगे. इंग्लैंड को जीत के लिए अभी 102 रन बनाने हैं और भारत को 6 विकेट लेने हैं. ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि इस टेस्ट मैच का रिजल्ट निकलना लगभग तय है. तीसरा सेशन काफी रोमांचक होने वाला है.

Cricket fans will be disappointed neither India nor England will win high chance of rain in Leeds today match will be cancelled

0


England vs India 1st Test: भारत और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले, लीड्स में खेला जा रहा पहला टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर है. आज इस मैच का अंतिम दिन है, भारतीय टीम को जीत के लिए 10 विकेट लेने तो इंग्लैंड को 350 रन बनाने हैं. दोनों देशों के क्रिकेट फैंस अपनी-अपनी टीम की जीत की दुआ कर रहे हैं, लेकिन इस बीच एक ऐसा अपडेट आया है, जो फैंस को निराश कर सकता है. 

पांचवें दिन का खेल शुरू होने से पहले कमेंट्री पैनल का हिस्सा बने सुनील गावस्कर ने बताया कि लीड्स में लोकल टाइम में शाम के वक्त बारिश के 70 प्रतिशत चांस हैं. लंच के समय भी बारिश की संभावना है. 

Accuweather की मानें तो आज लीड्स में 84 प्रतिशत बारिश की उम्मीद है. ऐसे में मौसम मैच के रिजल्ट को प्रभावित कर सकता है. मैच जब शुरू हुआ तो भारत में दोपहर के साढ़े तीन बज रहे थे. वहीं लीड्स में काले बादल छाए हुए थे. ऐसे में किसी भी वक्त बारिश हो सकती है. 

वैसे, आपको बता दें कि इंग्लैंड में कभी भी बारिश होने लगती है. पहले भी कई बार ऐसा देखा गया कि एकदम साफ मौसम के बीच इंग्लैंड में बारिश आई है. भारतीय समय के अनुसार, शाम साढ़े सात बजे करीब 60 प्रतिशत बारिश की संभावना है. रात साढ़े 10 बजे 50 प्रतिशत बारिश के चांस हैं. 

इंग्लैंड को मिला है 371 रनों का लक्ष्य 

बता दें कि लीड्स टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड के सामने 371 रनों का लक्ष्य रखा है. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने बिना किसी विकेट के 21 रन बना लिए थे. पांचवें दिन इंग्लैंड को 350 रन बनाने हैं. खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड ने कोई विकेट नहीं खोया है और 50 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. पिच से भारतीय गेंदबाजों को मदद मिल रही है, लेकिन अभी तक भारतीय गेंदबाज विकेट नहीं ले सके हैं.

KL Rahul made a big claim about the victory in the first test match said waiting for a blockbuster result | Ind Vs Eng: पहले टेस्ट मैच में जीत को लेकर केएल राहुल का बड़ा दावा, कहा

0


Ind Vs Eng: भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा कि कल ‘ब्लॉकबस्टर’ नतीजे का इंतजार है.

भारत ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (118 रन) और राहुल (137 रन) के शतकों से इंग्लैंड को जीत के लिए 371 रन का लक्ष्य दिया जिसने स्टंप तक बिना विकेट गंवाए 21 रन बना लिए.

राहुल ने मैच के बाद कहा, ‘‘कल ‘ब्लॉकबस्टर फिनिश’ का इंतजार है. जब टेस्ट शुरू हुआ तो मुझे लगा कि यह बल्लेबाजी के मुफीद विकेट है और यह ड्रॉ की ओर बढ़ेगा, लेकिन विकेट बदल रहा है, इस पर टूट-फूट है. कल दरारें खुलनी चाहिए.’’

यह पूछने पर कि जब पंत अजीब शॉट खेलते हैं तो उनसे क्या बात होती है तो इस पर राहुल ने कहा, ‘‘बस चुप रहो. मैंने उनके साथ कुछ साझेदारियां निभाई हैं लेकिन उनकी मानसिकता समझना हमारे लिए मुश्किल है. पर आपको उन्हें वैसे ही बल्लेबाजी करते रहने देना चाहिए. आपको उनसे बात करनी चाहिए, उन्हें शांत रखना चाहिए. ’’

अपनी बल्लेबाजी पर बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिए बहुत कुछ नहीं बदला है, बस अब मैं रन बना रहा हूं। मैं पहले शुरुआत को बड़ा स्कोर नहीं बना पाता था. लेकिन अब बहुत सी चीजें बदल गई हैं. मैं शांत हूं और संख्याओं पर ध्यान नहीं देता। मैंने अभिषेक नायर के साथ बहुत समय बिताया है.’’

राहुल ने कहा, ‘‘जब भी मुझे देश के लिए खेलने का मौका मिलता है, मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहता हूं. बार बार मौके मिलना शानदार है. ’’

अंतिम दिन के बारे में बात करते हुए कहा, ‘‘कल नतीजा निकलेगा, यह दिलचस्प दिन होगा. विकेट पहले पारी की तरह आसान नहीं है. हम जितना संभव हो उतना दबाव बनाने की कोशिश करेंगे. ’’

Jasprit bumrah wife sanjana ganeshan urged him to play all 5 test matches against england ind vs eng | वाइफ संजना ने जसप्रीत बुमराह से कही दिल की बात, कहा

0


भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वाइफ संजना गणेशन ने अपने दिल की बात के साथ-साथ करोड़ों फैंस के दिल की बात भारतीय क्रिकेटर से कह दी है. संजना ने बुमराह से इंग्लैंड के खिलाफ पांचों टेस्ट मैच खेलने की गुहार लगाई है.

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वाइफ संजना गणेशन ने अपने दिल की बात के साथ-साथ करोड़ों फैंस के दिल की बात भारतीय क्रिकेटर से कह दी है. संजना ने बुमराह से इंग्लैंड के खिलाफ पांचों टेस्ट मैच खेलने की गुहार लगाई है.

बुमराह इस समय इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट खेल रहे हैं. बुमराह ने इस दौरान शानदार गेंदबाजी की. उनकी गेंदबाजी पर टीम ने कई कैच छोड़े. इसके बावजूद बुमराह ने पहली पारी में 83 रन देकर 5 विकेट झटके.

बुमराह इस समय इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट खेल रहे हैं. बुमराह ने इस दौरान शानदार गेंदबाजी की. उनकी गेंदबाजी पर टीम ने कई कैच छोड़े. इसके बावजूद बुमराह ने पहली पारी में 83 रन देकर 5 विकेट झटके.

बुमराह के अलावा कोई भी भारतीय गेंदबाज इंग्लैंड के बल्लेबाजों को बहुत ज्यादा परेशानी में नहीं डाल पा रहा था. पूरे मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाज बाकी गेंदबाजों पर आसानी से रन बना रहे थे.

बुमराह के अलावा कोई भी भारतीय गेंदबाज इंग्लैंड के बल्लेबाजों को बहुत ज्यादा परेशानी में नहीं डाल पा रहा था. पूरे मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाज बाकी गेंदबाजों पर आसानी से रन बना रहे थे.

भारत के बाकी गेंदबाजों की हालत देखकर पता चला कि बुमराह का पांचों टेस्ट खेलना कितना जरुरी है. लेकिन सीरीज से पहले ही बुमराह ने बोल दिया था कि वो सीरीज के सभी पांच मैच नहीं खेल पाएंगे.

भारत के बाकी गेंदबाजों की हालत देखकर पता चला कि बुमराह का पांचों टेस्ट खेलना कितना जरुरी है. लेकिन सीरीज से पहले ही बुमराह ने बोल दिया था कि वो सीरीज के सभी पांच मैच नहीं खेल पाएंगे.

बुमराह की वाइफ संजना ने इस दौरान उनसे पांचों टेस्ट खेलने की गुहार लगाई है. संजना से गुहार लगाने के लिए सुनील गावस्कर और चेतेश्वर पुजारा ने कहा था. संजना ने बुमराह से कहा, “जसप्रीत प्लीज सभी पांचों टेस्ट खेलो, प्लीज, प्लीज, प्लीज.”

बुमराह की वाइफ संजना ने इस दौरान उनसे पांचों टेस्ट खेलने की गुहार लगाई है. संजना से गुहार लगाने के लिए सुनील गावस्कर और चेतेश्वर पुजारा ने कहा था. संजना ने बुमराह से कहा, “जसप्रीत प्लीज सभी पांचों टेस्ट खेलो, प्लीज, प्लीज, प्लीज.”

बुमराह ने संजना के इस बात का जवाब भी दिया. उन्होंने कहा, “इस बारे में हम-तुम किसी और दिन बात करेंगे.” बुमराह ने सभी टेस्ट मैच न खेलने का फैसला अपने इंजरी की वजह से लिया है.

बुमराह ने संजना के इस बात का जवाब भी दिया. उन्होंने कहा, “इस बारे में हम-तुम किसी और दिन बात करेंगे.” बुमराह ने सभी टेस्ट मैच न खेलने का फैसला अपने इंजरी की वजह से लिया है.

Published at : 23 Jun 2025 11:39 PM (IST)

क्रिकेट फोटो गैलरी

क्रिकेट वेब स्टोरीज

IND vs ENG 1st Test Day 4 Live Score ball to ball updates KL Rahul Shubman Gill Rishabh Pant India set final target against England

0


IND vs ENG 1st Test Day 4 Live Updates: भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स टेस्ट मैच का आज चौथा दिन है. तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद टीम इंडिया के पास इस खेल में 96 रनों की लीड है. भारत की दूसरी पारी में दो विकेट गिर चुके हैं. भारतीय कप्तान शुभमन गिल और ओपनिंग बल्लेबाज केएल राहुल क्रीज पर मौजूद हैं. भारत ने दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 90 रन बना लिए हैं.

क्या रहा मैच का हाल?

लीड्स टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 471 रन बनाए. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने भी शानदार बल्लेबाजी की और पहली पारी में 465 रन बना दिए. दोनों टीमों की पहली इनिंग के बाद भारत के पास 6 रनों की बढ़त रही. टीम इंडिया के लिए पहली पारी में जसप्रीत बुमराह ने पांच विकेट लिए. अब दूसरी पारी में भारत के पास 96 रनों की लीड हो गई है. शुभमन गिल और केएल राहुल भारत के लिए चौथे दिन खेल की शुरुआत करेंगे.

लीड्स टेस्ट मैच में बारिश का खलल

भारत और इंग्लैंड के बीच ये टेस्ट मैच लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां मौसम के बदलते ही पिच का मिजाज बदल जाता है. मैच का पहला दिन बिना बारिश के गुजरा, लेकिन दूसरे और तीसरे दिन बारिश ने मैच में खलल डाला. वहीं मैच के चौथे दिन भी बारिश की आशंका है, जिसके चलते टीम इंडिया के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है.

मैच में दूसरे दिन बारिश होने पर भारत के 41 रनों के अंदर ही 6 विकेट गिर गए थे. आज मैच के चौथे दिन टीम इंडिया पूरे दिन बल्लेबाजी करना चाहेगी. अगर मैच में बारिश होती है या बादल छाए रहते हैं तो लीड्स की तेज हवाएं इंग्लैंड के गेंदबाजों की मदद कर सकती हैं.

ind vs eng day 4 So far the lead is 96 runs how many runs target can England chase easily captain reply

0


India Vs England: इंग्लैंड के बल्लेबाज ओली पोप ने पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन भारत के कुल 96 रन की बढ़त हासिल करने के बाद कहा कि वह किसी निश्चित लक्ष्य के बारे में नहीं सोच रहे लेकिन विरोधी टीम जितना कम लक्ष्य देगी उतना बेहतर रहेगा.

इंग्लैंड को पहली पारी में 465 रन पर समेटकर छह रन की मामूली बढ़त हासिल करने के बाद भारत ने दूसरी पारी में दो विकेट पर 90 रन बना लिए हैं.

पोप ने दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा, ‘‘लोकेश राहुल हमारे लिए महत्वपूर्ण विकेट होंगे. लक्ष्य को लेकर कोई निश्चित संख्या नहीं है लेकिन लक्ष्य जितना कम रहेगा उतना अच्छा होगा. आउटफील्ड अच्छी है और अगर अंदर खड़े क्षेत्ररक्षण को पछाड़ दिया तो गेंद चार रन के लिए जाती है.’’

पोप ने इंग्लैंड की पहली पारी में सर्वाधिक 106 रन बनाए लेकिन उन्होंने कहा कि परिस्थितियां बल्लेबाजी के लिए काफी आसान नहीं थी.

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय टीम ने एक दिन और थोड़ी देर धूप में बल्लेबाजी की, फिर बादल छा गए इसलिए मुझे पता था कि (मेरे शतक के लिए ) यह मुश्किल होगा. अच्छी गेंदों का सम्मान करें और खराब गेंदों रन रन बनाएं. मैं इन परिस्थतियों और पिच को जानता हूं, सही उछाल, तेज आउटफील्ड, थोड़ा स्विंग हो सकता है. जितना हो सके उतना देर से खेला, स्क्वायर खेला और स्विंग के साथ रन बनाए.’’

पोप ने कहा, ‘‘पिछली श्रृंखला (भारत में) मैं अंतिम चार मैच में मैंने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. मैं आखिरी पारी के आगे से फिर शुरुआत करूंगा. चाहे वह शून्य हो या शतक.’’

PHP Code Snippets Powered By : XYZScripts.com