Saturday, May 2, 2026
Home Blog Page 36

टी20 वर्ल्ड कप के लिए कब होगा भारतीय स्क्वाड का एलान, तारीख पर आया बड़ा अपडेट

0


टी20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी अगले साल भारत और श्रीलंका मिलकर करने वाले हैं. विश्व कप 7 फरवरी-8 मार्च तक खेला जाएगा. एक मीडिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय स्क्वाड की घोषणा जनवरी महीने के पहले सप्ताह में हो सकती है. उसी दिन न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 स्क्वाड के लिए टीम इंडिया भी उसी दिन घोषित होगी.

द न्यू इंडियन एक्स्प्रेस में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक 2026 टी20 वर्ल्ड कप और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड का एलान एक ही दिन हो सकता है. जनवरी के पहले सप्ताह में टीम इंडिया का एलान हो सकता है. ICC के नियमों के मुताबिक टीमों को टूर्नामेंट के शुरू होने से 30 दिन पहले स्क्वाड का एलान करना होता है.

टी20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी को शुरू होगा और फाइनल 8 मार्च को खेला जाएगा. वहीं भारतीय टीम अभी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में व्यस्त है, जिसके बाद न्यूजीलैंड टीम 3 ODI और पांच टी20 मैचों के लिए भारत का दौरा करेगी. भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज 21 जनवरी-31 जनवरी तक खेली जाएगी.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल घोषित हो चुका है, जिसमें कुल 20 टीम भाग लेंगी. भारत, पाकिस्तान, यूएसए, नीदरलैंड्स और नामीबिया को ग्रुप A में रखा गया है. भारतीय टीम 7 फरवरी को यूएसए के खिलाफ अपना पहला वर्ल्ड कप मैच खेलेगी.

मगर उससे पहले भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में हराकर बढ़िया लय प्राप्त करना चाहेगी. बता दें कि टीम इंडिया गत चैंपियन के रूप में वर्ल्ड कप में उतरेगी, 2024 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराकर इतिहास रचा था.

यह भी पढ़ें:

चेन्नई-कोलकाता को हर हाल में चाहिए ये खिलाड़ी! 30 करोड़ भी पड़ जाएंगे कम; ऑक्शन में मच सकता है बवाल

फिर से भारत आएंगे लियोनेल मेसी! ICC चेयरमैन जय शाह ने गिफ्ट किया टी20 वर्ल्ड कप का टिकट

0


अगले साल फरवरी-मार्च में टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेला जाना है. भारत का पहला मैच 7 फरवरी को यूएसए के साथ होगा. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ICC चेयरमैन जय शाह ने वर्ल्ड कप का पहला टिकट लॉन्च किया. जय शाह ने लुइस सुआरेज और रोड्रीगो डी पॉल को भारत की टी20 वर्ल्ड कप जर्सी भी भेंट की. इस दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी वहां मौजूद रहीं.

जय शाह ने भारत बनाम यूएसए टी20 वर्ल्ड कप मैच का टिकट मेसी को दिया. यह मैच 7 फरवरी को खेला जाएगा. बताते चलें कि टी20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी-8 मार्च तक खेला जाएगा.

 

यह लियोनेल मेसी के GOAT टूर का तीसरा और आखिरी दिन रहा. वो इससे पहले कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई का दौरा कर चुके थे. अरुण जेटली स्टेडियम में मेसी, सुआरेज और डीपॉल ने बच्चों के साथ फुटबॉल भी खेला.

अरुण जेटली स्टेडियम में एक एग्जीबिशन मैच भी खेला गया. मिनर्वा मेसी ऑलस्टार्स ने सेलिब्रिटी मेसी ऑल स्टार्स को 6-0 से हराया. मैदान में कुल 22,000 दर्शक मौजूद रहे, जिन्होंने मेसी, मेसी के नारे लगाए. मेसी, सुआरेज और डी पॉल ने मैदान का चक्कर लगाया, फैंस का अभिवादन स्वीकार किया. उन्होंने दर्शकों की तरफ बॉल भी थ्रो की.

यह भी पढ़ें:

30.50 करोड़ में बिके कैमरून ग्रीन, लिविंगस्टोन पर 19 करोड़ की बोली, KKR में गए पाथिराना और बेयरस्टो

अकेले कर दिया टीम इंडिया का काम तमाम, अब ICC ने इस प्लेयर को दिया इनाम; शेफाली वर्मा को भी खास सम्मान

0


भारत में आकर भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दमदार प्रदर्शन करने का साइमन हार्मर को इनाम मिला है. साइमन हार्मर वो गेंदबाज हैं, जिन्होंने भारत के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में 17 विकेट लिए थे. वो पूरी सीरीज में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने. आईसीसी ने उन्हें नवंबर महीने के लिए मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ घोषित किया है. वहीं नवंबर महीने के लिए भारत की शेफाली वर्मा महिला प्लेयर ऑफ द मंथ चुनी गई हैं.

महिला ODI वर्ल्ड कप 2025 के नॉकआउट मैचों में भारतीय टीम के लिए दमदार प्रदर्शन करने वाली शेफाली वर्मा को महिला प्लेयर ऑफ द मंथ का सम्मान मिला है. उन्होंने वर्ल्ड कप फाइनल में 87 रनों की पारी खेलने के साथ-साथ 2 विकेट लेकर टीम इंडिया की वर्ल्ड कप जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया था.

साइमन हार्मर के नाम फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में एक हजार से भी ज्यादा विकेट हैं. वो 2015 के बाद पहली बार टीम इंडिया के लिए खेल रहे थे. भारत के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने 8 विकेट लिए और दूसरे टेस्ट में कुल 9 विकेट चटकाए थे. उन्होंने ताइजुल इस्लाम और पाकिस्तानी ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज को हराकर प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार जीता.

साइमन हार्मर ने प्लेयर ऑफ द मंथ बनने पर कहा, “नवंबर महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ बनना सम्मान की बात है. अपने देश के लिए खेलना सपना सच होने जैसा है और उसके साथ जो भी मिले, वह बोनस की तरह है. मैं इस अवॉर्ड को अपने साथियों, कोच और सपोर्ट स्टाफ को समर्पित करता हूं.”

यह भी पढ़ें:

सूर्यकुमार यादव दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे मैच में भी हुए फ्लॉप, खराब फॉर्म पर मोहम्मद कैफ ने दी नसीहत

ठाणेकरांनो लक्ष द्या! 'या' तारखेला 50% पाणी कपात जाहीर

0



ठाणेकरांनो लक्ष द्या 039या039 तारखेला 50 पाणी कपात जाहीर.1578947368421&height=460&w=768&width=817

ठाणे शहरात 19 डिसेंबर 2025 पर्यंत 50 टक्के पाणी कपात लागू करण्यात येत आहे.

कल्याण फाटा येथे महानगर गॅसकडून सुरू असलेल्या कामादरम्यान पिसे धरणातून ठाणे शहराला पाणीपुरवठा करणाऱ्या तेमघर जलशुद्धीकरण केंद्रापर्यंत जाणाऱ्या 1000 मिमी व्यासाच्या जलवाहिनीला 11 डिसेंबर 2025 रोजी चार ते पाच ठिकाणी बिघाड झाला आहे.

सदर जलवाहिनीची दुरुस्ती युद्धपातळीवर सुरू आहे. मात्र हे काम पूर्ण होण्यासाठी आणखी चार दिवस लागण्याची शक्यता आहे. 

पाणीपुरवठा विभागाकडून दुरुस्तीचे काम तातडीने आणि वेगाने सुरू आहे. मात्र ही जलवाहिनी जुनी असून प्री-स्ट्रेस्ड काँक्रिट तंत्रज्ञानाने बनवलेली आहे. त्यामुळे दुरुस्तीच्या कामात अडचणी येत आहेत आणि ते पूर्ण होण्यासाठी अजून चार दिवस लागण्याची शक्यता आहे. परिणामी ठाणे शहराचा पाणीपुरवठा घटला असून संपूर्ण शहरात 50 टक्के पाणी कपात लागू करण्यात आली आहे.

शहरात पाणी पुरवठ्याचा समतोल राखण्यासाठी झोनिंग प्रणालीद्वारे प्रत्येक भागाला दिवसातून 12 तास पाणीपुरवठा करण्यात येणार आहे. यामुळे नागरिकांना मर्यादित प्रमाणात आणि अनियमित वेळेत पाणी मिळणार आहे.

नागरिकांनी पाण्याचा काटकसरीने वापर करावा आणि महानगरपालिकेला सहकार्य करावे, असे आवाहन पाणीपुरवठा विभागाकडून करण्यात आले आहे.


4 ओवर, 13 रन और 2 विकेट.., ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुने गए अर्शदीप सिंह ने मैच के बाद दिया ये बड़ा बयान

0


भारत ने साउथ अफ्रीका के विरुद्ध टी20 सीरीज के तीसरे मैच में 7 विकेट से जीत दर्ज करते हुए पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है. हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया, जिन्होंने 4 ओवरों में महज 13 रन देकर 2 विकेट हासिल किए.

मैच के बाद अर्शदीप सिंह ने कहा, “जब मैं मैदान पर आया, तो सब मुझसे कह रहे थे कि यह भी तुम्हारा होम ग्राउंड है. तो सबसे पहले मैंने उनसे कहा- ‘नहीं, यह मेरा होम ग्राउंड नहीं है.’ हमने बस बुनियादी बातों पर ध्यान दिया और अपनी स्किल्स पर भरोसा किया.”

भारत ने कटक में खेले गए सीरीज के पहले मैच को 101 रन से जीता था, जिसके बाद न्यू चंडीगढ़ में खेले गए अगले मुकाबले को 51 रन से गंवा दिया, लेकिन अब टीम इंडिया ने एक शानदार जीत दर्ज की है.

अर्शदीप सिंह ने कहा, “जब आप इस स्तर पर खेलते हैं, तो कुछ दिन ऐसे होते हैं जब आप वो चीजें नहीं कर पाते जो आप करना चाहते हैं. पिछला मैच एक खराब दिन था, इसलिए इस मैच में बेहतरीन बॉलिंग करके अच्छा लग रहा है. इस मुकाबले में मैंने बस गेंद को सही जगह पर पिच किया और विकेट से जितनी हो सके उतनी मदद लेने की कोशिश की. विकेट में थोड़ी मदद थी, मौसम भी ठंडा था, इसलिए यहां काफी स्विंग और सीम मिल रही थी. मैंने बस सही जगह पर बॉल डाली और उसका इनाम मिला. मेरी भतीजी यहां है, वह 10 महीने की है, मैं यह अवॉर्ड उसे समर्पित करना चाहता हूं.”

रविवार को धर्मशाला में खेले गए इस मैच की बात करें, तो साउथ अफ्रीकी टीम महज 117 रन पर सिमट गई. इसके जवाब में टीम इंडिया ने महज 15.5 ओवरो में जीत दर्ज कर ली.

IND vs SA: जसप्रीत बुमराह क्यों नहीं खेले तीसरा टी20? न चोट लगी है और न मिला है रेस्ट; जानें फिर क्या है वजह

0


जसप्रीत बुमराह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 में भारतीय प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बने, जिसने फैंस को हैरान कर दिया. बता दें कि बुमराह चोटिल नहीं हैं, न ही उन्हें आराम दिया गया है. उनके तीसरे टी20 से बाहर होने के पीछे की बड़ी वजह सामने आई है. बीसीसीआई ने इस पर आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया.

पूरी T20 सीरीज से बाहर हो गए बुमराह?

टॉस के दौरान सूर्यकुमार यादव ने पुष्टि की कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह निजी कारणों से घर वापस चले गए हैं, जिस कारण वह इस मैच में नहीं खेल रहे हैं. इसके बाद बीसीसीआई की तरफ से भी आधिकारिक बयान जारी किया गया. बीसीसीआई ने बताया कि बुमराह सीरीज के बचे हुए दो मैचों में शामिल हो पाएंगे या नहीं, इसकी जानकारी उचित समय पर साझा की जाएगी.

बीसीसीआई ने बताया, “जसप्रीत बुमराह निजी कारणों से घर लौट गए हैं और गेम के लिए अवेलेबल नहीं रहेंगे. बाकी मैचों के लिए उनके स्क्वाड में शामिल होने के बारे में अपडेट सही समय पर दिया जाएगा.”

बुमराह की जगह हर्षित राणा को मिला मौका

बुमराह की जगह हर्षित राणा को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया, जिन्होंने अपने 4 ओवरों में 34 रन देकर 2 विकेट चटकाए. अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी की, उन्होंने 4 ओवरों में मात्र 13 रन दिए और 2 विकेट लिए.

वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने भी 2-2 विकेट लिए. शिवम दुबे और हार्दिक पंड्या को 1-1 विकेट मिला. पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 117 रनों पर ढेर हो गई.

PHP Code Snippets Powered By : XYZScripts.com