Saturday, May 2, 2026
Home Blog Page 34

’94 गेंद में 155 रन…’, विजय हजारे ट्रॉफी में रोहित शर्मा का तूफान, गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाई

0


रोहित शर्मा ने सिक्किम के अनुभवहीन गेंदबाजी आक्रमण का पूरा फायदा उठाते हुए 94 गेंद में 155 रन बनाये और लिस्ट ए क्रिकेट में वापसी के साथ उनकी शानदार पारी के दम पर मुंबई ने विजय हजारे ट्रॉफी ग्रुप सी के मैच में बुधवार को सिक्किम को आठ विकेट से हराया.

करीब बीस हजार दर्शकों को क्रिसमस का तोहफा देते हुए ‘हिटमैन’ रोहित ने अपनी पारी में 18 चौके और नौ छक्के लगाये. मुंबई ने जीत के लिये 237 रन का लक्ष्य 30 . 3 ओवर में हासिल कर लिया.

सिक्किम के गेंदबाज पाल्जर तमांग, क्रांति कुमार, गुरिंदर सिंह और अंकुर मलिक की चुनौती रोहित के सामने नहीं के बराबर थी. उन्होंने क्रांति को मिडविकेट पर चौका लगाकर शुरूआत की. अपनी पारी के दौरान उन्होंने स्पिनरों को भी नहीं बख्शा. उन्हें दो जीवनदान भी मिले लेकिन रनगति में कोई रूकावट नहीं आई.

सिक्किम के कप्तान लि योंग ने पीटीआई से कहा ,‘‘ यह हमारे जीवन का सबसे बड़ा दिन है कि इतने महान क्रिकेटर के साथ मैदान पर उतरे. उन्होंने अच्छी गेंदों का सम्मान किया और ढीली गेंदों को नसीहत दी. वह कह भी रहे थे कि ये गेंद अच्छा था और ये शॉट मुझे वहां नहीं, यहां मारना चाहिये था.’’

रोहित ने अंगकृष रघुवंशी (56 गेंद में 38) के साथ 141 और पदार्पण कर रहे मुशीर खान (27) के साथ 75 रन की साझेदारी की.

एक अन्य मैच में पंजाब ने महाराष्ट्र को 51 रन से हराया. कप्तान अभिषेक शर्मा ने 45 गेंद में 48 रन बनाये लेकिन नमन धीर ने 78 गेंद में 97 रन बनाकर जीत के सूत्रधार की भूमिका निभाई.

पंजाब ने छह विकेट पर 347 रन बनाये । जवाब में महाराष्ट्र की टीम आठ विकेट पर 296 रन ही बना सकी.

युजवेंद्र चहल के कार कलेक्शन में आई लग्जरी BMW कार, भारत में कितनी है कीमत? जानकर आपके उड़ जाएंगे होश

0


भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने BMW Z4 कार खरीदी है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद दी. क्रिकेटर के कार कलेक्शन में एक और लग्जरी कार शामिल हो गई है, हालांकि चहल ने कहा कि उनके लिए असली लग्जरी उनके माता पिता के चेहरे पर खुशी का होना है. कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि चहल को डेंगू और चिकनगुनिया एक साथ हो गया है. इसी वजह से वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का फाइनल भी नहीं खेल पाए थे.

युजवेंद्र चहल ने खरीदी BMW Z4

क्रिकेटर चहल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने माता-पिता के साथ नई कार के कवर को हटा रहे हैं. उन्होंने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, “मैं अपनी नई कार उन दो लोगों के साथ घर लाया जिन्होंने मेरे हर सपने को सच किया. अपने माता-पिता को इस पल को देखते और इसका आनंद लेते देखना ही असली लग्ज़री है.”

BMW Z4 कार की भारत में कीमत

युजवेंद्र चहल ने BMW Z4 कार खरीदी है, जो एक प्रीमियम स्पोर्ट्स कार है. ये लग्जरी कार अपने स्लीक डिजाइन और पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है. इस कार की भारत में कीमत लगभग 88 लाख रुपये (एक्स-शोरूम कीमत) से शुरू होती है. BMW Z4 कार में 2998 सीसी का इंजन है, 335 bhp और 500 Nm पावर और टार्क के साथ आती है, इसकी टॉप स्पीड 250 kmph है.

बिमारी की वजह से खेल नहीं पाए थे SMAT फाइनल

अनुभवी स्पिनर गेंदबाज युजवेंद्र चहल चिकनगुनिया और डेंगू की वजह से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में नहीं खेल पाए थे, उनकी टीम हरियाणा पहली बार फाइनल में पहुंची थी. फाइनल में झारखंड ने हरियाणा को हराकर अपना पहला खिताब जीता था, जिसमें ईशान किशन ने ऐतिहासिक शतकीय पारी खेली थी.

रोहित शर्मा ने बताया अपना सबसे बड़ा दुख, कभी नहीं भुला पाएंगे; बोले- मैं रिटायरमेंट…

0


19 नवंबर 2023 की तारीख को कोई भारतीय फैन नहीं भुला सकता. इसी दिन 2023 ODI वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 6 विकेट से हार मिली थी. सच यह है कि रोहित शर्मा उस दिल दुखा देने वाली हार के बाद रिटायरमेंट का मन बना चुके थे. यह बात रोहित शर्मा ने खुद कुबूल की है. रोहित ने बताया कि उन्होंने वर्ल्ड कप जीतने के लिए पूरी जान लगा दी थी.

रोहित शर्मा ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, “सभी बहुत निराश थे, हम विश्वास नहीं कर पा रहे थे कि आखिर यह क्या हो गया. वो मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से बहुत कठिन दौर था, क्योंकि उस वर्ल्ड कप के लिए मैंने पूरी जान लगा दी थी. सिर्फ वर्ल्ड कप से 2-3 महीने पहले से नहीं बल्कि 2022 में कप्तानी मिलने के बाद से ही.”

रोहित शर्मा ने बताया कि उनका सपना सिर्फ वर्ल्ड कप जीतने का था, फिर चाहे वो टी20 वर्ल्ड कप हो या 2023 का ODI वर्ल्ड कप. रोहित ने आगे बताया, “जब यह सपना पूरा नहीं हुआ तो मैं टूट चुका था. मेरे शरीर में कोई एनर्जी ही नहीं बची थी. मुझे दोबारा से पहले जैसी स्थिति में आने में कुछ महीनों का समय लगा था.”

मैं क्रिकेट नहीं खेलना चाहता…

‘हिटमैन’ ने कहा कि, “एक समय मेरे मन में ख्याल आने लगे थे कि वो अब क्रिकेट करियर को जारी नहीं रखना चाहते हैं और रिटायर होना चाहते हैं. क्योंकि उस लम्हे ने मेरी सारी एनर्जी खींच ली थी और लगने लगा था कि मेरे अंदर कुछ नहीं बचा है.” उन्हें उस कठिन दौर से उबरने में कुछ समय लगा और उसके कुछ महीने बाद ही जून 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाकर इतिहास रचा.

यह भी पढ़ें:

पहले टी20 में टीम इंडिया की बंपर जीत, श्रीलंका को 8 विकेट से धो डाला; मैच में बन गया ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Watch: मेरे जूते की धूल…, वैभव सूर्यवंशी का पाकिस्तानी गेंदबाज से हुआ पंगा, खूब वायरल हो रहा कहासुनी का यह वीडियो

0


21 दिसंबर को अंडर-19 एशिया कप का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया. दुबई में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान टीम ने 347 रन बनाए. इस विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम को दमदार शुरुआत मिली, क्योंकि 2 ओवर में भी टीम इंडिया का स्कोर 30 के पार जा चुका था. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी 26 रन बनाकर आउट हो गए. दरअसल विकेट गिरने के बाद वैभव की प्रतिक्रिया खूब वायरल हो रही है, क्योंकि उन्होंने एक पाकिस्तानी खिलाड़ी की ओर इशारा करते हुए कहा कि वो उनकी जूते की धूल बराबर हैं.

मेरे जूते की धूल बराबर – वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी ने 10 गेंद में 26 रन बना डाले थे, लेकिन अली रेजा की गेंद पर विकेटकीपर हमजा जहूर ने कैच लपक कर उन्हें आउट कर दिया. वैभव शांति से पवेलियन की ओर जा रहे थे, लेकिन गेंदबाज विकेट लेने के बाद कुछ ज्यादा ही जोश दिखा रहा था. इसपर प्रतिक्रिया देते हुए वैभव सूर्यवंशी ने इशारा करते हुए कहा कि वो उनके जूते की धूल बराबर हैं. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

फाइनल में नहीं चले वैभव

वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 एशिया कप के सबसे पहले मैच में यूएई के खिलाफ 171 रन बना डाले थे. उस पारी में उन्होंने कई सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए थे. इसके अलावा उन्होंने मलेशिया के खिलाफ भी अर्धशतक जड़ा था. पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच में भी उनसे टीम इंडिया को बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वो 10 गेंद में सिर्फ 26 रन बनाकर आउट हो गए.

NZ vs WI: डेवन कॉनवे ने ठोका दोहरा शतक, न्यूजीलैंड ने 575 रन पर घोषित की पहली पारी

0


वेस्टइंडीज के खिलाफ बे ओवल में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन न्यूजीलैंड ने डेवन कॉन्वे के दोहरे शतक की बदौलत अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 575 रन बनाकर घोषित की.

न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन के खेल की शुरुआत 1 विकेट पर 334 रन से शुरू की थी. कॉन्वे ने 178 और जैकब डफी ने 9 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई. डेवन कॉन्वे ने अपने करियर का दूसरा दोहरा शतक लगाया. कॉन्वे 367 गेंद पर 31 चौकों की मदद से 227 रन की पारी खेलकर आउट हुए. ये उनके टेस्ट करियर का छठा शतक था. इस दोहरे शतक से कॉन्वे का आत्मविश्वास बढ़ा होगा. कॉन्वे लंबे समय से एक बड़ी पारी की तलाश में थे.

केन विलियमसन 31 और ग्लेन फिलिप्स 29 रन बनाकर आउट हुए. रचिन रवींद्र 72 और एजाज पटेल 30 रन बनाकर नाबाद रहे. माना जा रहा था कि न्यूजीलैंड रचिन को शतक का मौका देगी, लेकिन कप्तान लैथम ने 8 विकेट पर 575 रन पर पारी घोषित कर दी. पहले दिन लैथम ने 137 रन की पारी खेलकर आउट हुए थे. लैथम ने 246 गेंद पर 1 छक्के और 15 चौकों की मदद से 137 रन बनाए थे। टेस्ट करियर का ये उनका 15वां शतक था।

वेस्टइंडीज के लिए केमार रोच और रोस्टन चेज ने 1-1 विकेट लिए, जबकि जायडन सिल्स, एंडरसन फिलिप, और जस्टिन ग्रिव्स ने 2-2 विकेट लिए. वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी की सधी शुरुआत की है. शुरुआती 8 ओवर में वेस्टइंडीज ने 38 रन बना लिए हैं. जॉन कैंपबेल 14 और ब्रैंडन किंग 20 रन बनाकर खेल रहे हैं.

3 टेस्ट मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड 1-0 से आगे चल रही है. सीरीज का पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था, जबकि दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड विजयी रही थी.

Mcoca will be imposed on gutkha makers in the new year

0



Mcoca will be imposed on gutkha makers in the new.1578947368421&height=400&w=768&width=625

राज्यात गुटख्यावर बंदी असतानाही शाळा-कॉलेज कॅम्पससह अनेक ठिकाणी गुटखा सहज उपलब्ध आहे. त्यामुळे गुटखा बंदी कायद्याची कठोर अंमलबजावणी करण्यासाठी सरकारने MCOCA लागू करण्याचा निर्णय घेतला आहे.

यासाठी कायद्यात आवश्यक बदल केले जाणार आहेत. हे बदल पूर्ण झाल्यानंतर, येत्या नव्या वर्षापासून गुटखा उत्पादकांवर MCOCA अंतर्गत कारवाई केली जाईल, अशी माहिती अन्न व औषध प्रशासन आणि विशेष सहाय्य मंत्री नरहरी जिरवाल यांनी दिली.

यापूर्वी गुटखा तयार करणारे आणि विक्री करणाऱ्यांवर MCOCA लागू करण्याचा प्रस्ताव कायदा व न्याय विभागाकडे पाठवण्यात आला होता.

मात्र कायद्यानुसार “नुकसान” आणि “इजा” हे दोन्ही घटक नसल्याने MCOCA लागू होत नव्हता. त्यामुळे गुटख्याच्या व्यवसायावरही MCOCA लागू करता यावा यासाठी कायद्यात बदल केले जाणार आहे. कायदा अधिक कठोर केला जाईल, असे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांनी विधानसभेत स्पष्ट केले होते.

यानुसार नागपूर येथील हिवाळी अधिवेशन संपल्यानंतर अन्न आणि औषध प्रशासन विभागाने या दिशेने कामाला सुरुवात केली आहे. गुटखा उत्पादकांपर्यंत थेट पोहोचण्यासाठी स्वतंत्र धोरण आखले जाणार आहे. कायद्यातील त्रुटी दूर करण्यासाठी सुधारित प्रस्ताव सादर केला जाईल, असेही मंत्री नरहरी जिरवाल यांनी सांगितले.

तसेच गुटखा प्रतिबंधक कायद्यात आवश्यक बदल करून तो अधिक कठोर करण्याचे, गुटखा प्रकरणांमध्ये MCOCA लागू करण्याचे आणि सुधारित प्रस्ताव लवकरात लवकर कायदा व न्याय विभागाकडे सादर करण्याचे निर्देश मंत्री नरहरी जिरवाल यांनी अधिकाऱ्यांना दिले आहेत.


हेही वाचा


PHP Code Snippets Powered By : XYZScripts.com