Saturday, February 28, 2026
HomeSportsदूसरी बार पापा बनने वाला है ये स्टार क्रिकेटर, टी20 वर्ल्ड कप...

दूसरी बार पापा बनने वाला है ये स्टार क्रिकेटर, टी20 वर्ल्ड कप के बीच आई खुशखबरी


Matt Henry Wife: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी दूसरी बार पिता बनने वाले हैं. शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ सुपर-8 मैच से पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने पुष्टि करके बताया कि मैट हेनरी की छुट्टी की मांग को मंजूरी मिल गई है. वो इंग्लैंड के खिलाफ मैच के बाद घर लौट जाएंगे. हेनरी पहले ही एक बेटी के पिता हैं और टी20 वर्ल्ड कप 2026 की बात करें तो हेनरी अब तक टूर्नामेंट में कुल 6 विकेट ले चुके हैं.

मैट हेनरी ने साल 2020 में अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड हॉली कारन से शादी रचाई थी. उनकी एक बेटी है, जिसका नाम एनाबेल रोज हेनरी है. अब हेनरी और हॉली दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं. न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के हेड कोच रॉब वॉल्टर ने इस कपल को शुभकामनाएं दीं.

क्या टी20 वर्ल्ड कप से हो जाएंगे बाहर?

न्यूजीलैंड आज इंग्लैंड को हरा देती है तो वह सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगा. दूसरी ओर इंग्लैंड के पास खोने को कुछ नहीं है, जो पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुका है. हालांकि इंग्लैंड की हार से पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा.

कोच रॉस वॉल्टर ने अपडेट देकर बताया कि अगर न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में जाती है तो मैट हेनरी दोबारा टीम के साथ जुड़ सकते हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

PHP Code Snippets Powered By : XYZScripts.com