Tuesday, February 24, 2026
HomeSportsvirat kohli lifted ipl trophy at m chinnaswamy stadium praised rajat patidar...

virat kohli lifted ipl trophy at m chinnaswamy stadium praised rajat patidar will lead rcb long time rcb parade stampede | चिन्नास्वामी स्टेडियम में विराट कोहली ने उठाई IPL ट्रॉफी, बोले


Virat Kohli RCB Victory Celebration: IPL 2025 की चैंपियन टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जैसे ही एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहुंची तो मैदान में मौजूद हजारों लोग जोर-जोर से चिल्लाने लगे. जब विराट कोहली को स्टेज पर बुलाया गया तो हजारों फैंस ने उन्हें बोलने ही नहीं दिया. 18 सालों बाद RCB और उसके फैंस का आईपीएल ट्रॉफी जीतने का सपना पूरा हुआ है. इसलिए सभी लोग जोश से भरे दिखे. इस बीच विराट कोहली ने बेंगलुरु टीम के कप्तान रजत पाटीदार की तारीफ की और टीम के लीडर के तौर पर उन्हें इंट्रोड्यूस भी किया और उन्होंने खुद ट्रॉफी उठाकर फैंस का अभिवादन स्वीकार किया.

चिन्नास्वामी स्टेडियम में मौजूद हजारों लोगों ने विराट कोहली को बोलने ही नहीं दिया. इस कारण कोहली को खुद कहना पड़ा कि इस समारोह को समाप्त भी किया जाना है, इसलिए समय की कमी के कारण विराट को आग्रह करना पड़ा कि लोग उन्हें बात करने दें.

विराट कोहली ने कहा, “मैं उसी बात से शुरू करना चाहूंगा जो ट्रॉफी जीतने के बाद हमारे कप्तान ने कहा था. यह अब ‘ई साला कप नामदे’ नहीं है, यह अब ‘ई साला कप नामदू’ हो गया है. हमने कर दिखाया, यह जीत सिर्फ मेरे या मेरे जैसे खिलाड़ी के लिए नहीं है बल्कि आप सबके लिए है.”

 

 

 

अपडेट जारी है…

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

PHP Code Snippets Powered By : XYZScripts.com