Friday, February 6, 2026
HomeSportsश्रीलंका ने माना पाकिस्तान का फैसला गलत, भारत से नहीं खेलने पर...

श्रीलंका ने माना पाकिस्तान का फैसला गलत, भारत से नहीं खेलने पर दिया बाद बयान; जानें क्या कहा


पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के साथ खेलने से इनकार कर चुका है. अब श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने पाकिस्तान से आग्रह किया है कि वह भारत के खिलाफ ना खेलने के फैसले पर पुनर्विचार करे. एसएलसी के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने उन बुरे प्रभावों पर जोर डाला, जो भारत बनाम पाकिस्तान जैसे बड़े मैच (India vs Pakistan Match) के रद्द होने पर सामने आ सकते हैं.

न्यूज वायर में छपी एक रिपोर्ट अनुसार शम्मी सिल्वा ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को लिखे पत्र में कहा कि भारत और पाकिस्तान का मैच ना होने का नतीजा आर्थिक नुकसान होगा. उन्होंने चिंता जताई कि भारत के साथ मैच ना खेलने के दूरगामी दुष्परिणाम होंगे. इससे वित्तीय नुकसान, टूरिजम क्षेत्र को झटका और श्रीलंका की अर्थव्यवस्था को भी ठेस पहुंच सकती है.

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान को वह भी याद दिलाया कि कैसे उसकी टीम ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद पाकिस्तान का सहयोग किया. पिछले साल नवंबर में इस्लामाबाद में बम धमाके के बाद श्रीलंका क्रिकेट टीम के कुछ खिलाड़ी वापस अपने देश लौटना चाहते थे, लेकिन श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने सख्त आदेश देते हुए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान में सीरीज जारी रखने का आदेश दिया है. शम्मी सिल्वा ने PCB की ओर से उसी तरह के सहयोग की उम्मीद जताई है. एसएलसी ने अपने देश में आयोजित टी20 वर्ल्ड कप के मैचों के लिए खिलाड़ियों को पूरी सुरक्षा का आश्वासन भी दिया है.  

आपको बताते चलें कि भारत और पाकिस्तान का मैच 15 फरवरी को कोलंबो में खेल जाना है. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव साफ कह चुके हैं कि टीम इंडिया वर्ल्ड कप के मैच के लिए मैदान में उपस्थित रहेगी. 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

PHP Code Snippets Powered By : XYZScripts.com