Saturday, February 7, 2026
HomeSportsIndia Tour of Bangladesh 2026: टीम इंडिया करेगी बांग्लादेश का दौरा, ODI...

India Tour of Bangladesh 2026: टीम इंडिया करेगी बांग्लादेश का दौरा, ODI और टी20 सीरीज का शेड्यूल आया सामने


भारतीय टीम को पिछले साल बांग्लादेश का दौरा करना था, जो स्थगित हो गया था. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को बड़ा एलान करते हुए कहा कि वे अगस्त-सितंबर 2026 में भारत बांग्लादेश का दौरा करेगी, जिसमें 3 वनडे और इतने ही टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी.

बांग्लादेश में हिन्दुओं के खिलाफ हिंसा का विरोध भारत में हो रहा है, जिस कारण बांग्लादेशी प्लेयर के आईपीएल में होने की भी आलोचन हो रही है. इस बवाल के बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के क्रिकेट ऑपरेशन इंचार्ज शहरियार नफीस ने क्रिकबज़ को बताया, “बांग्लादेश और भारत के बीच जो सीरीज़ पहले स्थगित कर दी गई थी, उसे रीशेड्यूल किया गया है.”

भारत का बांग्लादेश दौरा 2026

रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि भारतीय टीम अब 28 अगस्त को आने वाली है, जिसमें वनडे मैच 1, 3 और 6 सितंबर को खेले जाएंगे. T20I मैच 9, 12 और 13 सितंबर को खेले जाएंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को 2026 सीजन के लिए बांग्लादेश के घरेलू अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल की घोषणा की, जिसमें पाकिस्तान, न्यूज़ीलैंड, भारत, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज़ के साथ तीनों फॉर्मेट में द्विपक्षीय सीरीज़ शामिल हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

PHP Code Snippets Powered By : XYZScripts.com