Tuesday, February 24, 2026
HomeSportsभारत के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली जोड़ी बने रोहित और...

भारत के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली जोड़ी बने रोहित और विराट, तोड़ा तेंदुलकर-द्रविड़ का महारिकॉर्ड



विराट कोहली और रोहित शर्मा का रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला बदस्तूर जारी है. वो अब किसी भारतीय जोड़ी द्वारा सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. रोहित-विराट जैसे ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला वनडे मैच खेलने उतरे, वैसे ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. यह 392वां इंटरनेशनल मैच है, जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली एकसाथ खेल रहे हैं.

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने सबसे अधिक इंटरनेशनल मैच खेलने वाली भारतीय जोड़ी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. ये उनका 392वां इंटरनेशनल मैच है, जबकि सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ की जोड़ी ने भारत के लिए एकसाथ 391 इंटरनेशनल मैच खेले थे.

सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाली भारतीय जोड़ी

विराट कोहली और रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाली जोड़ी होने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. इस सूची में दूसरे स्थान पर सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ हैं, जबकि तीसरे स्थान पर राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली हैं, जिन्होंने भारतीय टीम के लिए एकसाथ 360 मैच खेले थे.

  • 392 मैच- विराट कोहली और रोहित शर्मा
  • 391 मैच – सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़
  • 369 मैच – राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली
  • 367 मैच – सचिन तेंदुलकर और अनिल कुंबले
  • 341 मैच- सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली

विराट-रोहित दोनों ने लगाई फिफ्टी

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में विराट कोहली और रोहित शर्मा, दोनों ने अर्धशतक लगाकर वनडे टीम में बने रहने का दावा ठोका है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

PHP Code Snippets Powered By : XYZScripts.com