भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा के साले, जीत रसिखभाई पाबरी ने आत्महत्या कर ली है. उन्होंने फांसी लगाकर अपनी ही जान ले ली, जिसके बाद पाबरी परिवार में मातम पसर गया है. पाबरी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 26 नवंबर, 2024 को जीत पाबरी की एक्स-मंगेतर ने उनके खिलाफ मालवीय नगर पुलिस थाने में बलात्कार की शिकायत दर्ज करवाई थी. उसके चंद घंटों बाद उन्होंने अपनी जान ले ली.
जीत पाबरी की एक्स मंगेतर ने आरोप लगाए थे कि जीत ने उसके साथ शादी का वादा करके जबरदस्ती यौन संबंध बनाए थे. शिकायत में बताया गया कि सगाई करने के बाद संबंध बने और उसके बाद सगाई तोड़ दी. चेतेश्वर पुजारा का ससुराल असल में जमजोधपुर है, लेकिन उनका परिवार पिछले 20 साल से राजकोट में रह रहा है. इस परिवार के पास एक कपास ओटाई का कारखाना है.
चेतेश्वर पुजारा की पत्नी का नाम पूजा है, जिनका एक छोटा भाई और एक छोटी बहन है. पूजा का जन्म गोंडल में हुआ, दसवीं कक्षा तक की पढ़ाई अबू स्थित सोफिया स्कूल में की, उसके बाद 11-12 तक की पढ़ाई अहमदाबाद में की. उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन मुंबई से की.
चेतेश्वर पुजारा की बात करें तो वो खुद राजकोट से आते हैं. उन्होंने इसी साल अगस्त में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था. उन्होंने आखिरी बार 2023 में भारतीय टीम के लिए कोई क्रिकेट मैच खेला था.
यह भी पढ़ें:
Exclusive: ‘PM मोदी विराट कोहली को कॉल करें, गौतम गंभीर से पहले सेलेक्शन कमेटी को हटाओ’


