Tuesday, February 24, 2026
HomeSportsलेग साइड जाने पर भी वाइड नहीं होगी गेंद, भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज में...

लेग साइड जाने पर भी वाइड नहीं होगी गेंद, भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज में ICC ने लागू किया नया नियम; यहां समझें



भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज में एक नया नियम देखने को मिला है. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) वाइड गेंद के नए रूल लागू कर सकता है, लेकिन भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज में यह नियम अस्थायी रूप से लागू किया गया है. दरअसल स्टंप्स के दोनों तरफ दो नई रेखाएं खींच दी गई हैं, जिनके अंदर से गेंद जाती है तो अंपायर वाइड नहीं दे सकता है, फिर चाहे गेंद लेग साइड से गुजरते हुए बल्लेबाज या बैट को टच ना भी करे तो भी उसे वाइड करार दिया जाएगा.

क्या है नया रूल?

पहले पिच पर वाइड लाइन के अलावा सिर्फ रिटर्न क्रीज की रेखाएं होती थीं. मगर सिडनी वनडे मैच में इनके अलावा 2 अलग और नई रेखाएं खींची गई हैं, जो वाइड की तुलना में स्टंप्स के बहुत करीब हैं. नए नियम के मुताबिक यदि गेंद बल्लेबाज को ना छूते हुए लेग साइड से गुजरती है, लेकिन वो नीली रेखा के भीतर है, तो उसे अंपायर वाइड नहीं दे सकता.

पुराना नियम कहता था कि यदि गेंद बल्लेबाज के लेग साइड से होकर गुजरती है, तो उसे तुरंत वाइड दे दिया जाएगा, मगर अब ऐसा नहीं है. इसलिए अब जरूरी नहीं है कि गेंद के लेग साइड पर जाने मात्र से गेंद को वाइड दिया जाएगा.

TNPL में हो चुका है इस्तेमाल

इस नए नियम को भारतीय डोमेस्टिक फ्रैंचाइजी लीग तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) में देखा जा चुका है. हालांकि उस लीग में भी नए वाइड रूल को अस्थायी रूप से लागू किया गया था. टीएनपीएल में देखा गया कि नया रूल आने से मैचों में वाइड की संख्या में भारी कमी आई है. आंकड़ों पर नजर डालें तो TNPL के 2024 संस्करण में वाइड गेंदों की संख्या 311 थी, लेकिन 2025 सीजन में यह घटकर 275 पर आ गई थी.

यह भी पढ़ें:

सिडनी में रोहित शर्मा का स्पेशल 100, विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर की इस रिकॉर्ड लिस्ट में शामिल

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

PHP Code Snippets Powered By : XYZScripts.com