Friday, February 27, 2026
HomeSportsवेस्ट-इंडीज दक्षिण अफ्रीका का मैच हुआ टाई, नहीं हुआ सुपरओवर; WCL ने...

वेस्ट-इंडीज दक्षिण अफ्रीका का मैच हुआ टाई, नहीं हुआ सुपरओवर; WCL ने रखा है 18 साल पुराना नियम


वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 के दूसरे ही मैच में गजब का रोमांच देखने को मिला है. वेस्टइंडीज चैंपियंस बनाम दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस (WICH vs SACH) का मैच टाई हो गया है. बारिश से प्रभावित इस मैच में ओवरों की संख्या घटाकर 11 कर दी गई थी, जिसमें DLS नियम से दक्षिण अफ्रीका को 81 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन जवाब में वो सिर्फ 80 रन ही बना पाई. इन दिनों टी20 मैचों में टाई होने की स्थिति में सुपर-ओवर करवाया जाता है, लेकिन वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में यह नियम नहीं रखा गया है.

वेस्टइंडीज चैंपियंस की टीम ने इस मैच में पहले खेलते हुए 11 ओवरों में 79 रन बनाए थे. कैरेबियाई टीम की ओर से 7 खिलाड़ियों ने बैटिंग की, जिनमें से सिर्फ 2 रनों के मामले में दहाई का आंकड़ा पार कर पाए. अपनी तूफानी बैटिंग के लिए मशहूर क्रिस गेल सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए. लक्ष्य का पीछा करने आई दक्षिण अफ्रीका को 80 रन बनाने में भी काफी मुश्किलें आईं. हाशिम आमला सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं जेपी डुमिनी ने 12 गेंदों में तूफानी अंदाज में 25 रन बनाए.

नहीं हुआ सुपर ओवर

सालों पहले क्रिकेट में सुपर ओवर का नियम नहीं हुआ करता था. टी20 वर्ल्ड कप 2007 को याद करें तो भारत बनाम पाकिस्तान ग्रुप मैच टाई हो गया था, जहां रिजल्ट के लिए बॉल आउट करवाया गया था. उससे अगले साल वेस्टइंडीज बनाम न्यूजीलैंड टी20 मैच में टाई-ब्रेकर के रूप में सुपर-ओवर का नियम पहली बार लागू किया गया था.

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का यह दूसरा मैच रहा, जो बराबरी पर छूटा है. टूर्नामेंट के पहले मैच में पाकिस्तान चैंपियंस टीम ने इंग्लैंड चैंपियंस को 5 रनों से हराया था.

 

 

 

अपडेट जारी है….

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

PHP Code Snippets Powered By : XYZScripts.com