Tuesday, February 24, 2026
HomeSportsInd vs Eng Day 2 Score live updates leeds Test ball to...

Ind vs Eng Day 2 Score live updates leeds Test ball to ball commentary Rishabh Pant Shubman Gill in England


Ind vs Eng Leeds Test Score Live: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में खेला जा रहा है. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था और भारतीय टीम को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया. इसके जवाब में टीम इंडिया ने टेस्ट मैच के पहले दिन तीन विकेट के नुकसान पर 359 रन बना दिए हैं. भारत की ओर से कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान ऋषभ पंत पर क्रीज पर मौजूद हैं.

भारत-इंग्लैंड मैच का पहला दिन

भारतीय टीम की तरफ से यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ओपनिंग करने आए. इन दोनों खिलाड़ियों ने भारत को बेहतर शुरुआत दी. राहुल 78 गेंदों में 42 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं जायसवाल ने इंग्लैंड में अपना पहला टेस्ट मैच खेलते हुए शतक जड़ दिया. जायसवाल ने 159 गेंदों में 101 रन की पारी खेली. लीड्स टेस्ट मैच से भारत के युवा खिलाड़ी साई सुदर्शन ने डेब्यू किया है, लेकिन वे चार गेंदों में बिना खाता खोले ही आउट हो गए.

पंत-गिल कर रहे बल्लेबाजी

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल 175 गेंदोंमें 127 रन पर और उपकप्तान ऋषभ पंत 102 गेंदों में 65 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. अगर भारत के लिए ये दोनों ही लगातार खेलते रहे तो आज के मैच में पंत का शतक और गिल का दोहरा शतक देखने को मिल सकता है. टीम इंडिया पहले दिन के स्कोर के बाद 400 रनों के करीब पहुंच गई है.

बैकफुट पर इंग्लैंड

इंग्लैंड की टीम पहले दिन के खेल में बैकफुट पर ही रही. भारतीय बल्लेबाजों ने हेडिंग्ले के मैदान पर अपना जलवा बिखेरा है. इंग्लैंड के लिए पहले दिन कप्तान बेन स्टोक्स ने दो विकेट और ब्रायडन कार्स ने एक विकेट लिया. देखना होगा आज दूसरे दिन इंग्लैंड की टीम के सामने भारतीय बल्लेबाज क्या टारगेट रखते हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

PHP Code Snippets Powered By : XYZScripts.com